सोया भाग्य जाग जाएगा…इस उपाय से करें मासिक शिवरात्रि व्रत

Lord Shiva Naya Look
राजेन्द्र गुप्ता

हिंदू पंचांग में प्रत्येक महीने आने वाली शिवरात्रि को मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। यह व्रत पूरे वर्ष भगवान शिव की उपासना का एक प्रमुख अवसर माना जाता है। मार्गशीर्ष मास में आने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि यह कालखंड देव पूजा, साधना और शिव तत्त्व के अनुभव के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। भक्तगण इस दिन व्रत, रात्रि जागरण और शिवलिंग का विशेष पूजन कर अपनी मनोकामनाओं की सिद्धि की प्रार्थना करते हैं।

आ रही हैं अड़चने ये उपाय करें..जाने क्या है आपकी राशि में

मार्गशीर्ष मास की मासिक शिवरात्रि कब है?

मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 नवंबर 2025, सुबह 7 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होकर 19 नवंबर, सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, निशा काल (रात्रि का समय) भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है, इसलिए इस बार मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजा 18 नवंबर 2025 की रात को संपन्न की जाएगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त : मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि में रात का समय शिव आराधना का सर्वोत्तम माना जाता है। निशीथ काल में शिवलिंग का अभिषेक और मंत्रोच्चार अत्यंत पुण्यकारी होता है। भक्तजन इस काल में बेलपत्र, दूध, दही, शहद, जल और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। शुभ मुहूर्त में किए गए जलाभिषेक व पूजन से विशेष रूप से मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और संकटों से मुक्ति की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

पूजा विधि :  दिन भर के व्रत के दौरान श्रद्धालुओं को संयम, सात्त्विकता और शुद्ध आचरण का पालन करना चाहिए। शाम के समय भगवान शिव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया जाता है। उसके बाद शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। बेलपत्र, धतूरा, सफेद पुष्प और चंदन भगवान शिव के प्रिय माने जाते हैं, इसलिए इन्हें अवश्य अर्पित करना चाहिए। रात्रि में चार प्रहर की पूजा का भी विशेष महत्व है। आखिरी प्रहर की पूजा को अत्यंत फलदायक माना जाता है।

व्रत का महत्व : मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि का व्रत मनोकामना पूर्ति, वैवाहिक सुख, स्वास्थ्य लाभ और जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत व पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शिव कृपा से इच्छित फल की प्राप्ति होती है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More