प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के तीन आवासीय छात्रावासों का वर्चुअल शिलान्यास किया

Untitled 6 copy 19

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों का वर्चुअल शिलान्यास किया। ये छात्रावास चमोली, देहरादून और उधमसिंहनगर में बनेंगे, जिनकी कुल लागत 1055 लाख रुपये है। इससे दूरदराज के जनजातीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवास सुविधा मिलेगी।

‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से उत्तराखंड के तीन आवासीय छात्रावासों का वर्च़ुअल शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत चमोली, देहरादून और उधमसिंहनगर में बनेंगे। इनकी कुल लागत 1055 लाख रुपये है। सहसपुर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जनजातीय समाज के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है। छात्रावासों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे और गनर ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को पीटा

डॉ रावत ने बताया कि चमोली जिले के माणा–घिंघराणा, देहरादून के क्वांसी और ऊधमसिंहनगर के झांकत में इन छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर समग्र शिक्षा वर्ष 2023–24 के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला के 320 लाख में बने नए भवन का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला के उच्चीकरण के लिए 170 लाख रुपये में बनने वाले भवन का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More