नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Untitled 1 copy

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू

बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने पटाखों को जब्त कर लिया। बरामद पटाखे की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 12 बजे नौतनवां कस्बे के एक ट्रांसपोर्ट पर ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जा रहे थे। इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को मिली।

ये भी पढें

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

सूचना मिलते ही तहसीलदार करण सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह,उपनिरीक्षक सुधीर कुमार और कांस्टेबल मनीष यादव समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के पहुंचते ही ट्रांसपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मौके पर पटाखों की जांच की। सुरक्षा को देखते हुए पटाखों को तुरंत कब्जे में लेकर नौतनवां थाने लाया गया।

WhatsApp Image 2026 09 17 at 5.33.25 PM

पुलिस पटाखों की मात्रा, उनकी वैधता, परिवहन के दस्तावेज और अन्य जरूरी बातों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये पटाखे कहां से आए थे और इन्हें कहां भेजा जाना था।

फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामदगी के संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। पटाखों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

कौन थे दादासाहेब फाल्के? जानिए इस सम्मान की कहानी

विवेक अग्निहोत्री बोले- पल्लवी सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, उनकी अलग पहचान

 

 

Spread the love

One thought on “नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

कोटवा सड़क दुर्गा माता मंदिर परिसर में चला सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान

Kotwa Road: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दुर्गा माता मंदिर कोटवा सड़क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर और मार्ग की साफ-सफाई की। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More
gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

योगी बोले- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के तो PM मोदी भारत के शिल्पी

gorakhpur: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Spread the love
Read More