पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे और गनर ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को पीटा

Untitled 5 copy 18

नया लुक ब्यूरो

रुड़की। मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन से मारपीट के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल (गनर) राजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। तहरीर के अनुसार, आर. यशोवर्धन दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। पैसेफिक मॉल के पास पीछे आ रही कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन जगह कम होने के कारण वह साइड नहीं दे सके।

ये भी पढ़ें

दो टूक : बिहार की जनता ने नीतीश के पलटने के मंसूबों पर लगाया पलीता

मसूरी डायवर्जन पहुंचते ही एक सफेद लैंड क्रूजर और बोलेरो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद लैंड क्रूजर से एक युवक और उसके साथ एक पुलिस गनर नीचे उतरे और उन्होंने यशोवर्धन को खींचकर मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि गनर ने उन्हें जमीन पर गिराया और बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक आरोपी ने उनके चालक को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। गनर ने यशोवर्धन की शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक पर भी लात मारी और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों की पहचान दिव्य प्रताप सिंह और कांस्टेबल राजेश सिंह के रूप में हुई है। हरिद्वार जनपद को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु पत्राचार किया गया, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। मामला अत्यंत गंभीरता से जांच के अधीन है।

Spread the love

Train fire 
Bihar Crime News homeslider

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

Train fire  सहरसा/बिहार। बिहार के सहरसा जिले से सोमवार तड़के एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि […]

Spread the love
Read More
Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More