मसूरी गन हिल रोपवे में अचानक में रुकी ट्रॉली, एक पर्यटक बेहोश

Untitled 3 copy 23

नया लुक ब्यूरो

मसूरी । मसूरी में शनिवार दोपहर उस वक्त लोगों की धड़कनें तेज हो गईं, जब गन हिल रोपवे की ट्रॉली हवा में अचानक रुक गई। ट्रॉली में दो पर्यटक फंस गए, जिनमें से एक बेहोश हो गया। राहगीर और पर्यटक इसे वास्तविक हादसा समझकर घबरा गए और माल रोड पर भीड़ जमा हो गई। कुछ ही मिनटों में सायरन बजने लगे और ITBP, SDRF, फायर सर्विस, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तेजी से मौके पर दौड़ पड़ीं। बाद में पता चला कि यह सब बिना किसी पूर्व सूचना की गई अचानक मॉकड्रिल थी, ताकि असली आपदा में टीमों की प्रतिक्रिया और क्षमता का आकलन हो सके।

रेस्क्यू टीमों ने रस्सों के सहारे हवा में झूलती ट्रॉली तक पहुंचकर पहले बेहोश पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। इसके बाद दूसरे पर्यटक को भी नीचे उतारा गया। एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि ड्रिल पूरी तरह सफल रही। हालांकि, रिस्पॉन्स टाइम में और सुधार की जरूरत है। ड्रिल के दौरान रोपवे की तकनीकी स्थिति, स्टाफ की ट्रेनिंग और सिस्टम की तैयारियों को भी परखा गया। SDRF और ITB के अधिकारियों ने कहा कि देश के कई राज्यों में हुए रोपवे हादसों से सीखते हुए ऐसे अभ्यास जरूरी हैं, ताकि लोगों को भरोसा रहे कि संकट की घड़ी में बचाव टीमें हर पल तैयार हैं।

Spread the love

New Delhi
homeslider Politics Uttarakhand

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

New Delhi: अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अंकिता के माता-पिता को तड़के चार बजे उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे। राहुल […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More
Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More