
Ranabali X Review: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित पीरियड-ड्रामा एक्शन फिल्म ‘राणाबली’ शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था। रिलीज के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। जहां कुछ दर्शकों ने विजय देवरकोंडा की दमदार एक्टिंग और रश्मिका मंदाना के अभिनय की तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों को फिल्म की धीमी रफ्तार और दूसरे हिस्से ने निराश किया है।
विजय देवरकोंडा की एक्टिंग की तारीफ
‘राणाबली’ को लेकर सामने आ रहे शुरुआती सोशल मीडिया रिव्यू में विजय देवरकोंडा की स्क्रीन प्रेजेंस चर्चा में है। कुछ दर्शकों का मानना है कि विजय ने अपने किरदार में पूरी ऊर्जा दिखाई है और उनकी एक्टिंग फिल्म के कई हिस्सों को प्रभावशाली बनाती है।
एक X यूजर ने निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की तारीफ करते हुए लिखा कि फिल्म में भावनाओं, किरदारों और दृश्यों को जिस तरह से पेश किया गया है, वह उनके सिनेमा के प्रति जुनून को दर्शाता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने विजय देवरकोंडा के अभिनय को दमदार बताते हुए रश्मिका मंदाना की भी तारीफ की। दर्शक के मुताबिक, दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री अच्छी है और फिल्म में कई ऐसे पल हैं जो प्रभावित करते हैं। हालांकि, कुछ हिस्सों में कहानी कमजोर भी नजर आती है।
फिल्म का दूसरा हिस्सा बना निराशा की वजह
जहां कुछ दर्शकों को ‘राणाबली’ पसंद आई है, वहीं कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी और इसकी गति पर सवाल उठाए हैं। खासकर फिल्म के दूसरे हिस्से को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। एक यूजर ने फिल्म को थकाऊ बताते हुए लिखा कि दूसरे हिस्से में कहानी का प्रभाव कम हो जाता है। इस यूजर ने विजय देवरकोंडा की मेहनत की तारीफ के बावजूद फिल्म की कहानी और संगीत को निराशाजनक बताया।
ये भी पढें
भारत का इकलौता दुर्गोत्सव पंडाल जहां हर दिन बदलता है माता का श्रृंगार और पेंटिंग
साथ ही, फिल्म में जरूरत से ज्यादा हिंसा दिखाए जाने पर भी आपत्ति जताई। एक अन्य दर्शक ने फिल्म के पहले हाफ को सुस्त बताया। उनके मुताबिक, विजय और रश्मिका से जुड़े दृश्य अच्छे हैं, लेकिन बाकी कहानी कई जगहों पर धीमी और नीरस लगती है। ब्रिटिश किरदारों से जुड़े हिस्से भी दर्शक पर खास भावनात्मक प्रभाव नहीं छोड़ पाते। बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी इस यूजर ने निराशा जाहिर की।
शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए विजय-रश्मिका
‘राणाबली’ की खास बात यह भी है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
यही वजह है कि इस जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित हैं।फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में हैं। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर ने किया है, जबकि टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रही है।
क्या दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी ‘राणाबली’?
फिल्म को लेकर सामने आ रही शुरुआती प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। एक तरफ विजय देवरकोंडा की एक्टिंग, रश्मिका की मौजूदगी और दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है, तो दूसरी तरफ कहानी की धीमी रफ्तार, कमजोर दूसरा हाफ और जरूरत से ज्यादा हिंसा दर्शकों को खटक रही है।
हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं शुरुआती सोशल मीडिया रिव्यू पर आधारित हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की व्यापक राय और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन आने वाले दिनों में ज्यादा स्पष्ट होगा। फिलहाल, ‘राणाबली’ को लेकर दर्शकों के बीच बहस जारी है और देखना होगा कि यह पीरियड-ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में कितना असर छोड़ पाती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
कटरा सीट पर बावन सिंह को चुनौती देंगे भवानी भीख शुक्ला?
भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी देंगे पार्टी को झटका, जल्द हो सकते हैं सपा में शामिल?
भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस
फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम धर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद


2 thoughts on “रिलीज होते ही छाई विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ‘राणाबली’”
Comments are closed.