श्रावस्ती: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

death 1
  • इसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल, इलाके में फैली सनसनी
  • यह कदम क्यों उठाया, हर कोई है बेचैन, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • कैलाशपुर मजरा लियाकत पुरवा गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेरोजगारी, कर्ज का बोझ या फिर किसी अपनों का खौफ को लेकर मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुर मजरा लियाकत पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के पांच लोग घर में संदिग्ध हालात में मृत पड़े मिले। इसमें तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डीएसपी भारत पासवान व इंस्पेक्टर इकौना अखिलेश पांडेय मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की। पुलिस अफसरों के मुताबिक जांच-पड़ताल में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मासूम बच्चों की जान लेने के बाद खुद को भी मौत को गले लगा लिया है। अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

ये भी पढ़ें

क्रूरता: फरीदाबाद से लखनऊ तक योजना बनाने के लिए आतंकियों ने की बैठक!

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुर मजरा लियाकत पुरवा गांव निवासी शमशुल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शमशुल के 35 वर्षीय बेटे रोज अली अपनी 30 वर्षीय पत्नी शहनवाज , छह वर्षीय बेटी तबस्सुम, चार वर्षीय बेटी गुलनाज व चार वर्षीय मोईन अली के साथ घर में सो रहे थे। देर तक न उठने पर शमशुल की बेटी राबिया कमरे के पास गई और आवाज दी। कमरे के भीतर से कोई आहट न मिलने पर राबिया खिड़की से झांक कर देखा तो वह चीख पड़ी।

उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले भागकर कमरे के पास गए। यह मंजर देख शमशुल हक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे सीओ भारत पासवान के मुताबिक जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया रोज अली और शहनवाज ने बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया है। उन्होंने बताया कि घरवालों ने कहा कि कभी भी परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है, लिहाजा रोज अली ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं एक ही परिवार मे पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Narela road accident
Crime News Delhi National

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, 70 वर्षीय महिला की मौत; हरियाणा पुलिस SI का बेटा गिरफ्तार

Narela road accident:  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मामुरपुर क्षेत्र में एक मर्सिडीज और वैगनआर कार की टक्कर के बाद हुआ। दुर्घटना के दौरान महिला दोनों वाहनों की चपेट में आ गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी […]

Spread the love
Read More
Lure of a job in Portugal
Crime News National

नौकरी का सपना दिखाकर पुर्तगाल भेजी महिला, पहुंचते ही बेचने और बंधक बनाने का आरोप

Lure of a job in Portugal : विदेश में नौकरी और अच्छी सैलरी का सपना देखना महाराष्ट्र की एक 28 वर्षीय महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि नागपुर की रहने वाली महिला को पुर्तगाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भेजा गया और वहां पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर एक […]

Spread the love
Read More