क्रूरता: फरीदाबाद से लखनऊ तक योजना बनाने के लिए आतंकियों ने की बैठक!

Untitled 26 copy 5
  • महिला डॉक्टर शाहिन सहित आधा दर्जन आतंकियों से हो रही पूछताछ

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए भर्ती कर रही डॉ शाहीन शाहिद हरियाणा या यूपी में नए आतंकियों के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने की तैयारी में थी। गिरफ्तार डॉ शाहीन शाहिद, डॉ परवेज अंसारी, डॉ आदिल व डॉ मुजम्मिल से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। इसके लिए हरियाणा के फरीदाबाद से लेकर लखनऊ में वे बैठक कर चुके थे। सनद रहे कि गिरफ्तार आतंकियों में भाई-बहन डॉ शाहीन शाहिद व डॉ परवेज अहमद अंसारी लखनऊ के डालीबाग और मड़ियांव के आईआईएम रोड रहने वाला है।

देश व प्रदेश आतंकी हमला करने के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, इंडियन मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा हो या फिर आइएस का माड्यूल बहुत पहले से सक्रिय रहा, जब-जब कहीं बम धमाके हुए किसी न किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली जैसे कि देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली। इस ख़तरनाक वारदात ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद फिर युवाओं को गुमराह कर उन्हें ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस के दो दर्जन पार्षदों ने दिया एक साथ इस्तीफा, मचा हड़कंप

जानकार बताते हैं कि इसके लिए आतंकी संगठन बकाएदा कैंप लगाकर बम बनाने और हथियार चलाने तक की ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है दिल्ली में बम धमाका करने से पहले आतंकियों ने कहां-कहां और किन-किन स्थानों पर कैंप के लिए चुना था। गिरफ्तार आतंकियों के तार कहां तक जुड़े हुए हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए फिलहाल जांच एजेंसियां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

आखिर असली जालिम कौन जो बम धमाका कर ली बेगुनाहों की जान

इस्लाम के बारे अच्छे जानकार बताते हैं कि इस्लाम में किसी के साथ किसी तरह का जुल्म करना नहीं दर्शाया गया है। वे पुलवामा, पहलगाम और देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास हुई घटना का हवाला देते हुए कहते हैं जिस किसी ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया वह इंसान नहीं बल्कि बहुत बड़ा ज़ालिम है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को कत्तई न बख्शा जाए क्यों कि ये लोग मालूम नहीं कितने लोगों के परिवार का सहारा छीन लिया है। इस तरह का क्रूर चेहरा पेश करने वाले को इंसान का दर्जा नहीं बल्कि उसे ज़ालिम ही कहना बेहतर होगा। यही नहीं ज़ालिम किसके इशारे पर नाच कर बेगुनाहों को मौत की नींद सुला रहा है वह बड़ा ही नहीं महा बड़ा ज़ालिम है।

Untitled 23 copy
Crime News homeslider

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का झारखंड कनेक्शन

टोल प्लाजा पर UPI पेमेंट से पुलिस को मिला आरोपी का मोबाइल नंबर झारखंड और उत्तरप्रदेश में SIT कर रही पड़ताल, रंजन कुमार सिंह शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अब इसके सुराग का केंद्र UPI पेमेंट है, जिसके इर्द-गिर्द तमाम सबूतों […]

Read More
सरयू
Crime News homeslider

BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

सरयू में डूबे बस्ती के तीन युवक, महराजगंज में एक युवक की हत्या डीजे लदी डीसीएम दुकान में घुसी, तीन लोग गंभीर घायल अयोध्या में बड़ा हादसा: सरयू स्नान के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी अयोध्या। सरयू नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक-दूसरे को […]

Read More
ED की बड़ी कार्रवाई
Crime News Politics

पंजाब के एक मंत्री पर ED की रेड, 100 करोड़ के GST घपले का आरोप

सुलभ नेता के नाम से चर्चित संजीव अरोड़ा के घर हुई रेड, जानें पूरा मामला कुछ ही दिनों में चर्चा में आए अरोड़ा हैं लुधियाना के बड़े व्यापारी नया लुक संवाददाता लुधियाना। संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में उनके पांच ठिकानों […]

Read More