इंडिया फॉर ह्यूमैनिटीः म्यांमार में 650 लोगों को लगाए गए कृत्रिम अंग

Untitled 16 copy 10

शाश्वत तिवारी

यांगून। म्यांमार के यांगून में आयोजित जयपुर फुट लिम्ब फिटमेंट कैंप का समापन हुआ। इस कैंप का म्यांमार के 650 से अधिक दिव्यांगों ने लाभ उठाया, जिनमें आम नागरिकों के साथ ही सैन्यकर्मी भी शामिल थे। कृत्रिम अंग फिटमेंट शिविर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा ‘इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत समर्थित है, जिसका संचालन भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (BMVSS) द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर, 2025 को यांगून में पिटकट थोनबोन निकाय मठ में किया गया था। यांगून स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से छह सप्ताह तक चले शिविर में 650 लोगों को कृत्रिम अंग लगाए गए। भारतीय राजदूत अभय ठाकुर ने शिविर के उद्धाटन और समापन समारोह में हिस्सा लिया और सभी लाभार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बीएमवीएसएस टीम, म्यांमार के अधिकारियों और चिकित्साकर्मियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। भारतीय राजनयिक ने भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत म्यांमार को विभिन्न क्षेत्रों में दी जाने वाली सहायता का भी जिक्र किया, जिससे देश के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा BMVSS  के सहयोग से अब तक यांगून में तीन कृत्रिम अंग फिटमेंट शिविर (फरवरी-मार्च 2017, जुलाई-अगस्त 2018 और मार्च-अप्रैल 2000) आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे म्यांमार भर में लगभग 1,500 शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को लाभ हुआ है। यह अंग फिटमेंट शिविर, भारत सरकार द्वारा इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण और समयोचित मानवीय सहायता पहल का प्रतिनिधित्व करता है।

बता दें कि ‘जयपुर फुट’ एक प्रकार का कृत्रिम पैर है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए विकसित किया गया है, जिनके पैर किसी दुर्घटना, बीमारी या जन्मजात कारणों से नहीं हैं। स्थानीय सामग्री से निर्मित यह कृत्रिम पैर कम लागत और बहुउद्देशीय उपयोग के कारण दुनिया भर में विख्यात है। इसे बनाने वाली समिति BMVSS को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में विशेष परामर्शदाता का दर्जा प्राप्त है। समिति ने हाल के वर्षों में विदेश मंत्रालय के सहयोग से विभिन्न देशों में 100 से अधिक विशेष शिविर आयोजित किए हैं और 44 देशों के 51 हजार से अधिक दिव्यांगों का पुनर्वास किया है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Spread the love

Gaya to Gyeongju Exhibition
International Tourism

‘गया से ग्योंगजू’ प्रदर्शनी में दिखी भारत-कोरिया की ऐतिहासिक दोस्ती

Gaya to Gyeongju Exhibition:  दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित चार दिवसीय प्रतिष्ठित ‘बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज्म एक्सपो 2026’ में भारत ने अपनी गहरी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक छाप छोड़ी है। ‘बेक्सको’ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस वैश्विक सांस्कृतिक समागम में दक्षिण कोरिया स्थित भारतीय दूतावास ने सक्रिय रूप से भाग लिया। एक्सपो की मुख्य थीम […]

Spread the love
Read More
Islamic NATO
International

दो दिन भी नहीं चला ‘इस्लामिक नाटो’ का गुब्बारा

सऊदी पर हमला, बचाने नहीं आए पाकिस्तान और तुर्की Islamic NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हाल ही में घोषित मक्का संयुक्त रक्षा समझौता अपने पहले ही बड़े इम्तिहान में फेल होता नजर आ रहा है। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जाजान स्थित अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन से […]

Spread the love
Read More
China's eyes on Bhutan
International

भूटान पर चीन की नजर! कंवल सिब्बल ने खोली ड्रैगन की रणनीति, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

China’s eyes on Bhutan : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से तनाव का प्रमुख कारण रहा है। अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिश के बीच भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट और आक्रामक किया है। अब पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने चीन की रणनीति […]

Spread the love
Read More