यूं ही नहीं कहलाए जवाहर ‘ चाचा नेहरु’….

Untitled 1 copy 18
  • बच्चों को भारत का भविष्य बनाने की सोच ने उतारा हर दिल में

राजेन्द्र गुप्ता

हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस यानी के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है। 14 नवंबर के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। वहीं, उन्हें बच्चे बहुत प्रिय थे। नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और हमेशा उनकी शिक्षा, खुशहाली और उज्जवल भविष्य के लिए काम करते रहे। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का दिन है। नेहरू जी बच्चों से गहरा स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता हैं। बच्चों के प्रति उनके इस प्रेम के कारण ही उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाने लगा।

ये भी पढ़ें

चीनी मिलों के अपग्रेडेशन के नाम पर हुआ करोड़ों का गोलमाल!

पहले बाल दिवस कब मनाया गया था?

भारत में बाल दिवस की शुरुआत 1956 में 20 नवंबर को हुई थी, जब इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित यूनिवर्सल चिल्ड्रन्स डे के रूप में मनाया जाता था। लेकिन नेहरू जी के निधन 27 मई 1964 के बाद उनकी जयंती यानी 14 नवंबर को भारत का राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित किया गया। तब से हर साल इस दिन को बच्चों के नाम समर्पित किया जाता है।

बाल दिवस का उद्देश्य क्या है?

इस दिन का मुख्य उद्देश्य है, बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना। बाल श्रम, बाल अपराध और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना। बच्चों को स्नेह, प्यार और समान अवसर देना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित करना। बाल दिवस हमें यह सिखाता है कि बच्चों की हंसी, उनका खेलना-कूदना और उनका पढ़ना-लिखना ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

ये भी पढ़ें

इटली के कपल ने देश के इस शहर में रचाई शादी

बाल दिवस कैसे मनाया जाता है?

देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में इस दिन बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, ड्रॉइंग, निबंध लेखन और विशेष क्लास गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।कई जगह शिक्षकों और माता-पिता द्वारा बच्चों को तोहफे और मिठाई दी जाती है। मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर भी इस दिन बच्चों के अधिकारों से जुड़े संदेश साझा किए जाते हैं।

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More