पिछले साल हुए लोकचुनाव चुनाव के CCTV फुटेज और वीडियो नष्ट कर दिए गए…, चुनाव आयोग ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया

Untitled 16 copy 9
  • एक वकील की की याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगे थे CCTV फुटेज
  • इस धांधली बता कर वोट चोरी से जोड़ चुके हैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

नया लुक ब्यूरो

नयी दिल्ली। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव की सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दी गई है। चुनाव आयोग ने ये जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को उस सुनवाई के दौरान दी जिसमें अदालत वकील महमूद प्राचा ने याचिका दायर कर 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान देश भर के मतदान केंद्रों के अंदर की फुटेज मांगी थी। मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस मिनी पुष्करणा ने चुनाव आयोग के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया। आयोग ने अदालत को बताया कि “आज की तारीख में, याचिकाकर्ता द्वारा मांगा गया डेटा, यानी 2024 के लोकसभा चुनावों से संबंधित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज, अब दिल्ली में जिला निर्वाचन अधिकारी की कस्टडी में नहीं है। इस पहले ही नष्ट किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में मेगा डायवर्जन, 13 से 18 नवंबर तक इन रास्तों से न गुजरें

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इसे धांधली बताते हुए वोट चोरी से जोड़ा है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि BJP के लाखों लोग खुलेआम अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर वोट डालते हैं। और इस चोरी को छुपाने के लिए सारे सबूत मिटा दिए जाते हैं। BJP और EC मिलकर खुलेआम वोट चोरी कर रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या लाइव चल रही है।

ये भी पढ़ें

ऊंची दुकान,घटिया पकवान…छप्पन भोग, नीलकंठ, मधुरिमा, मोती महल, रिट्ज समेत कई दुकानों पर FSDA की छापामारी

यह घटनाक्रम तब हुआ था जब ECI ने जून में ऐसा निर्देश दिया था। ईसीआई ने राज्य चुनाव अधिकारियों को 45 दिनों के बाद चुनाव प्रक्रिया की सीसीटीवी, वेबकास्टिंग और वीडियो फुटेज को नष्ट करने का निर्देश दिया गया था, बशर्ते कि उस अवधि के भीतर फैसले को अदालतों में चुनौती न दी गई हो। ECI ने कहा था कि यह कदम इलेक्ट्रॉनिक डेटा का इस्तेमाल करके “दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव” को रोकने के लिए उठाया गया था।अगस्त में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीसीटीवी फुटेज साझा न करने के लिए मतदाता की गोपनीयता का हवाला दिया था। उन्होंने सवाल किया था कि क्या “माताओं, बेटियों, बहुओं” की फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More