सरयू राय ने किया लेखिका सुमन सिन्हा (ममता) की नेचर विदिनः हील नैचुरली, लीव पावरफुल्ली का लोकार्पण

Untitled 27 copy 4
  • आंतरिक शक्तियों को अपने जीवन का मार्गदर्शन करने का अधिकार हमें ही देना हैः सरयू राय
  • मोटिवेशन का बाजार इन दिनों गरम है, बाजार में रोज आ रहे हैं मोटिवेशनल स्पीकर्सः संजय मिश्रा

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि हर इंसान के जीवन में एक आंतरिक शक्ति होती है। उस आंतरिक शक्ति को हम कैसे विकसित करेंगे, कैसे उसे अपने जीवन का मार्गदर्शन करने का अधिकार देंगे, यह हमारे ऊपर है। यह हमारे ऊपर है कि हमने क्या ठाना है, क्या कर गुजरना है। यह हमें ही तय करना होगा, कोई और नहीं करेगा। जिद्दी होना ठीक है, कई मामलों में गलत। जब आप अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानते हैं और जिद्दी भी हैं तो संभव है कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लें। वह लेखिका सुमन सिन्हा (ममता) की प्रथम पुस्तक (नेचर विदिनः हील नैचुरली, लीव पावरफुल्ली) के लोकार्पण के बाद बतौर मुख्य अतिथि अपनी बात रख रहे थे।

सरयू राय ने कहा कि हमारी जो आंतरिक शक्ति है, उसे हम क्या लक्ष्य देते हैं, ये जरूरी है। लक्ष्य निर्धारण पर ही यह निर्भर करता है कि हम अपनी आंतरिक शक्ति का लक्ष्य निर्धारण किस प्रकार से करना चाहते हैं। आंतरिक शक्ति ही शून्य अथवा अनंत, दोनों की ही प्रतीक है। अगर हम अंतरमुखी होते हैं तो यह शक्ति हमें शून्य के साक्षात्कार की तरफ ले जा सकती है। अगर हम बर्हिमुखी हैं तो बाहर अनंत का विस्तार है, कोई अंत नहीं है। आप अनंत के विस्तार में भी गोते लगा सकते हैं।

प्रसिद्ध पत्रकार संजय मिश्रा ने कहा कि मोटिवेशन आज के दौर का हॉट केक है। देश में रोज नए मोटिवेशनल स्पीकर आ रहे हैं। मोटिवेशन का बाजार काफी बड़ा है और रोज बढ़ता जा रहा है। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, हम जब मोटिवेशन के बिजनेस में आते हैं तो हमें अपने वांड़मय को बिसार नहीं देना चाहिए। गीता, उपनिषद को भी अपने मोटिवेशन में प्रयुक्त करें तो देश के लिए बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस पुस्तक का हिंदी वर्जन भी आना चाहिए जिस पर लेखिका सुमन ने कहा कि वह इस दिशा में काम करेंगी, हिंदी भाषा में भी इस पुस्तक को लेकर आएंगी। कार्यक्रम में सुनीत, सतनाम कपोला, सुनीता वीरमानी, मनोज सिंह, सुधीर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अतुल सिंह, लालू गौड़ समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More