चतुर्थ बाल मेला को लेकर तैयारियां तेज, सरयू राय ने की मेलास्थल पर बैठक

Untitled 26 copy 4
  • मेले के सफल संचालन के लिए कई समितियां बनीं

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय ने मंगलवार को बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में आयोजन समिति की जरूरी बैठक की। इस बैठक में मेले के दौरान होने वाली खेल गतिविधियों से लेकर फूड स्टॉल तक, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भोजन तक की चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि मेले में 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स में आदिवासी व्यंजनों की भी व्यवस्था होगी। स्वदेशी वस्तुओं के भी स्टॉल्स लगाए जाएंगे। खाने-पानी के अन्य स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। खेल से जुड़े प्रशिक्षकों ने  राय को बताया कि 14 से 19 नवंबर तक जो खेलकूद की गतिविधियां होंगी, उन्हें कैसे अंजाम दिया जाएगा। यह भी बताया गया कि कौन खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा है, उसके लिए निर्णायक मंडल खेल के वक्त से ही मौजूद रहेंगे और तत्क्षण अपना फैसला सुनाएंगे ताकि बच्चों को पुरस्कार के लिए देर तक न रुकना पड़े।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की चीनी मिल संघ में उड़ाई जा रहीं धज्जियां

प्रमुख आकर्षण

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक हर संध्या 5 से साढ़े 5 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनमें 15 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवियों में जो लोग शामिल रहेंगे, उनमें एससी झा श्यामल सुमन, ज्योत्स्ना अस्थाना, दीपक वर्मा दीप, वसंत जमशेदपुरी, सुष्मिता मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, उपासना सिन्हा और माधवी उपाध्याय प्रमुख हैं।
16 नवंबर को मैजिक शो का आयोजन होगा तो 17 नवंबर को एकल सह सामूहिक नृत्य के साथ ही भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाया जाएगा। वंदे मातरम का भी आयोजन होगा। 18 नवंबर को राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में हैंड शो का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर को देशभक्ति गीत के आयोजन के साथ ही आनंदमठ फिल्म दिखाई जाएगी। 20 नवंबर को स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि के हाथों संपन्न होगा।

स्वागत समिति की घोषणा

आज स्वागत समिति की घोषणा की गई। इसमें गोविंद दोदराजका, हरिवल्लभ सिंह आरसी, अमरप्रीत सिंह काले, एके श्रीवास्तव, दिलीप गोयल, शिव शंकर सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक भालोटिया, मंटू सिंह, नवीन अग्रवाल, योगेश मल्होत्रा, तापस मिश्रा, शेखर डे और मुकेश मित्तल शामिल किये गये हैं।

ये भी पढ़े

प्रदेश की जेलों के साथ ध्वस्त कर दी जेल मुख्यालय की व्यवस्थाएं

परामर्शदातृ समिति

परामर्शदातृ समिति में एमएन सिंह, प्रभाकर सिंह, अमित श्रीवास्तव, सुखदेव महतो और मानव केडिया को शामिल किया गया है।

मेला संयोजक-सह संयोजक

मनोज सिंह को मेला संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक के रुप में अशोक गोयल, मुकुल मिश्रा, आशुतोष राय, मंजू सिंह, सुधीर सिंह और सुबोध श्रीवास्तव का चयन किया गया है।

ये भी पढ़े

बम की सूचना के बाद खाली कराया गया दिल्ली हाईकोर्ट

संचालन समिति सदस्य

संचालन समिति में 128 सदस्य रखे गये हैं जिनमें प्रमुख हैं अभय सिंह उज्जैन, हरेंद्र पांडेय, राजकुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, अशोक चौहान, ब्रजेश सिंह मुन्ना, कविता परमार, रवि ठाकुर, विनोद सिंह (मानगो), संजय तिवारी, बजरंगी पांडेय, रविंद्र सिंह सिसौदिया, चुन्नू भूमिज और तारक मुखर्जी।

Jharkhand High Court
homeslider Jharkhand

झारखंड हाई कोर्ट ने निजी भूमि मापी और सीमांकन करने से अंचल अधिकारियों को रोका

हाई कोर्ट ने कहा: यह काम अर्ध न्यायिक प्रकृति का है, जो सिविल कोर्ट के जरिए होना चाहिए, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने निजी जमीन विवादों में अंचल अधिकारियों (CO) द्वारा नापी और सीमांकन (Demarcation) करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत का मानना है कि निजी भूमि का सीमांकन […]

Read More
huh
homeslider Jharkhand

नदी में तीन भाई बहनों की विभत्स लाश मिलने से सनसनी

यूट्यूबर सोहेल अहमद सहित 8 पर नामज़द FIR, जांच के लिए SIT गठित, मृतकों के परिजनों से मिलने आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के भीड़ में रिपोर्टर्स पर हमला, पत्रकारों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में तीन भाई-बहनों (दो बहनें और […]

Read More
Untitled 4 copy
homeslider Jharkhand

झारखंड में 500 करोड़ से अधिक का ट्रेज़री घोटाला

रिटायर्ड मृत और स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के नाम फर्जी pay id से निकाल लिए करोड़ों रुपए, खरीदी कीमती जमीनें, लग्जरी गाड़ियां और अपार्टमेंट घोटाले से राज्य के करीब तीन लाख कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर संकट विपक्षी भाजपा का बयान “जांच सही तरीके से आगे बढ़ी तो यह चारा घोटाले से बड़ा घोटाला” रंजन कुमार सिंह […]

Read More