आतंकियों की धरपकड़ तेज, पर जुड़ने से पहले ही टूट जाती हैं कड़ियां

ISIS terrorist 1

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बात छह साल पुरानी है। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमले चालीस जवानों की जान चली गई थी। इसी के बाद 24 अप्रैल 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। इन घटनाओं को लेकर जांच एजेंसियां, एटीएस, एसटीएफ व पुलिस सक्रिय हुई कुछ दिनों तक धरपकड़ का सिलसिला चला, लेकिन कड़वा सच यह है कि कुछ दिनों बाद ही फिर पूरी कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। लगा कि आतंकियों का अब सफाया हो गया है, लेकिन सोमवार शाम देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास एक कार में ऐसा धमाका हुआ कि एक दर्जन से अधिक लोगों के चिथड़े उड़ गए जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया।

ये भी पढ़े

भारत के मेडिकल…इंजीनियरिंग कॉलेज और विश्वविद्यालयों में आतंकवाद की फसल?

इन घटनाओं से यही लग रहा है कि सूचनाओं की कड़ियां जुड़ने के पहले ही टूट जा रही है। यही वजह है कि बीते कुछ सालों के भीतर देश व प्रदेश में आतंकी घटनाएं होने के बावजूद यहां पर सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल के बारे में अधिक जानकारियां नहीं जुटा पाई है। देश की राजधानी दिल्ली में विस्फोट इसका ताजा उदाहरण है, जहां कि टेररिस्ट माड्यूल ने एक नई घटना को अंजाम दे दिया। जाहिर है पिछली घटनाओं की तफ्तीश के बाद सुरक्षा तंत्र लापरवाह होता गया और आतंकी नए सिरे से नेटवर्क बनाने में सफल रहे।

दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी डॉक्टर उमर का कटा हाथ मिला, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए बम धमाके में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई ने लोगों को हिला कर रख दिया। एजेंसियों का मैसेज फरीदाबाद मॉड्यूल की ओर गया है। इस मॉड्यूल के एक डॉक्टर उमर नबी ही फिदायीन हमलावर बताया जा रहा है। उसका एक कटा हुआ हाथ बरामद हुआ है। पुलिस डीएनए जांच के जरिए इस दावे की पुष्टि करने पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पुलवामा से उमर की मां और भाईयों को हिरासत में लिया गया है।

फरार आतंकियों की तलाश तेज, एक हाथ वाला आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर की जड़ खोदने में जुटी पुलिस

गुजरात ATS  ने चीन में MBBS  कर चुके डॉ अहमद मोहियुददीन, आजाद सुलेमान शेख, व लखीमपुर-खीरी निवासी सुहैल अहमद , डॉ मुजम्मिल अहमद, डॉ आदिल और लखनऊ निवासी महिला डॉक्टर शाहिन शाहिद सहित कईयों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ करने वाली थी कि इस गिरोह से जुड़ा आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर को शाय़द लगा कि अब बचेगा नहीं, लिहाजा योजना के तहत ऐसा घिनौनापन काम किया कि कई परिवारों का सहारा छीन गया। पुलिस को मौके से एक कटा हुआ हाथ मिला है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाला तो आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर भागते हुए देखा गया। इससे आंशका जताई जा रही है इस धमाके को अंजाम उसी ने दिया है। जानकार बताते हैं कि जांच एजेंसियां, एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम फरार चल रहे आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़े

बम की सूचना के बाद खाली कराया गया दिल्ली हाईकोर्ट

बताया जा रहा है कि इस फरार आतंकियों की तलाश में चार दर्जन टीमों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी यूपी के लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में जाल बिछा दिया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस फरार आतंकियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि उम्मीद है कि जल्द ही खूनी आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर सलाखों के पीछे होगा। ख़ास बात यह है कि इस आतंक की दुकान चलाने वाले आम आदमी नहीं बल्कि अधिकतर डॉक्टर हैं। गौर करें तो बटला हाउस कांड में सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी शहनवाज को पकड़ा तो वह भी डॉक्टर था।

Spread the love

Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More
Ketan Murder Case
Crime News homeslider Maharastra

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Ketan Murder Case महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की हिरासत में बंद मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप […]

Spread the love
Read More
Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More