वोटिंग के साथ बवाल भी शुरू, अररिया में कांग्रेस-बीजेपी सर्मथकों में टकराव

Untitled 1 copy 14
  • चेनारी में ग्रामीणों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

अररिया। दूसरे चरण की वोटिंग में बवाल की खबरें भी आने लगी हैं। फिलहाल ताजा खबर अररिया के फारबिसगंज से आ रही हैं। फारबिसगंज कॉलेज चौराहे के पास कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर हुई झड़प देखते-देखते बड़े उपद्रव में बदलगयी। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरे हैं हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसने हालात को संभाल लिया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े

मगध तय करेगा ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’

बवाल तब शुरु हुआ जब बीजेपी प्रत्याशी विद्या सागर केसरी मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। आचार संहिता के विपरीत उनकी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। इस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आपत्ति जतायी तो विवाद बढ़ने लगा। इसी को लेकर दोनों दलों के समर्थक भिड़ गए। दोनों ही दलें के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे और दौनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। कांग्रेस के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी को वहां से खदेड़ दिया। इसी बीच फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

वहीं चेनारी के शिवसागर वोटरों ने वोटिंग का बहिष्कार कर रखा है। यहां की बूथ संख्या-204 पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक भी मतदाता नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि बहिष्कार की सूचना पहले से ही प्रशासन को दे रखी थी। ग्रामीणों ने कहा था कि पंचायत भवन निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई कार्रवाई न होने तक वे अपना मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े

21वीं सदी में कई बार दहली दिल्ली, करीब 150 मौतें और हजारों घायल

वोट बहिष्कार के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि कोनकी पंचायत में पंचायत भवन बनने वाला था, लेकिन इसे दूसरे गांव में स्थानांतरित कर दिया गया। कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, ऐसे में उनका प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। वोट बहिष्कार की जानकारी मिलते प्रशासन के हाथ-पांव भूल गए और आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे । वे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण वोट न देने पर अड़े हुए हैं।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More