हाईअलर्ट: पुलवामा, पहलगाम, वाराणसी के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में धमाका

Untitled 31 copy 2
  • 11 की मौत, दो दर्जन से अधिक जख्मी, लालकिले के पास आतंकी विस्फोट
  • कार में रखा था शक्तिशाली बम, आतंकी संगठन के हाथ होने की आंशका

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वाराणसी के शीतला घाट, पुलवामा, पहलगाम कांड को लोग भुला भी पाए थे कि देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम अमंगल साबित हुआ। आतंकियों ने इसे निशाने पर लेते हुए लालकिले के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक की पार्किंग में खड़ी एक ईको कार में जबरदस्त विस्फोट कर दिया। इस ब्लास्ट की चपेट में आकर आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
हालांकि देर तक यह पता नहीं चल पाया था कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है।

पुलिस के आलाधिकारी इंडियन मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों से जुड़े होने की आंशका जता रहे हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ आलाधिकारी और बड़े नेता भी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर केन्द्र सरकार ने पूरे देश में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। धमाके के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। देश की राजधानी दिल्ली के लालकिले से कुछ दूरी पर स्थित मैट्रो स्टेशन के पास बनी पार्किंग में खड़ी एक ईको कार में शाम करीब सात बजे धमाका हुआ। यह ब्लास्ट उस समय हुआ जब स्टेशन और उसके आसपास काफी भीड़ थी। अचानक तेज धमाका हुआ, जो इतना शक्तिशाली था कि आसपास में बनी इमारतों की खिड़कियों के कांच चटक गए।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

इसके साथ ही मैट्रो स्टेशन के पास धुआं ही धुआं फैल गया और लोगों की चीख-पुकार गुंजने लगी। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ वहां पर मौजूद आठ लोगों के चीथड़े उड़ गए, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ब्लास्ट की चपेट आकर कई गाड़ियां जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि अधिकारी बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद देशभर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस के आलाधिकारी गहनता से चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More