सुखद स्मृतियों के साथ चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन

Untitled 18 copy 6

जमशेदपुर। शहर की जानी-मानी चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था ‘अन्विति’ की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी इस कार्यशाला में शरीक हुए और उन्होंने मुक्ता गुप्ता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने वर्कशाप में आए हुए चित्रकारों को 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान में आयोजित होने वाले बाल मेला के लिए आमंत्रित किया।

ये भी पढ़े

OH No: एक नाबालिग, 10 हैवान और सात महीनों तक गैंगरेप, पढ़कर फट जाएगा कलेजा

रविवार की शाम जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने सभी चित्रकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और उनकी पेंटिंग की जम कर तारीफ की। गौरतलब है कि इस वर्कशॉप में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के कलाकार आए थे। वन विभाग के अतिथि विश्राम गृह के लॉन में इन कलाकारों ने अपने विषयों पर रोचक कलाकृतियां बनाईं जिनकी हर किसी ने प्रशंसा की। डीएफओ के निमंत्रण पर अधिकांश कलाकार शनिवार को दलमा में घूम कर आए। रविवार को कुछ कलाकारों ने दलमा की पृष्ठभूमि के मद्देनजर कलाकृतियां बनाईं।

ये भी पढ़े

लग्जरी जिंदगी बीता रही है आठ साल छोटे भतीजे से शादी करने वाली एक्ट्रेस…

आयोजक मुक्ता गुप्ता ने कहा कि ये चार दिन कैसे बीत गये, पता ही नहीं चला। 25 कलाकार एक साथ बैठे। भोजन किया, भ्रमण किया और सैर-सपाटा भी किया।

ये भी पढ़े

अश्लीलता का स्टंट और बेहूदगी का रोमांचः कार में ही कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करती रही लड़की, वीडियो वायरल

ये चार दिन स्मृति पटल पर अंकित हो गये। ये बेहद खास और सुखद रहे। चार दिनों तक चले इस वर्कशॉप में अखिलेश (भोपाल), रामानुज शेखर (रांची), जॉयदेव चटर्जी (जमशेदपुर), बिप्लब रॉय (जमशेदपुर), ओंकार सिंह (दिल्ली), अशोक कुमार मइती (जमशेदपुर), कृष्णा महतो (जमशेदपुर), कौशलश कुमार (असम), पब्लिक विश्वास (जमशेदपुर), नरेंद्र कुमार (बक्सर), डॉ. मल्लिकार्जुन बगोडी (कलाबुर्गी), अनूप सिन्हा (जमशेदपुर), संजय मजूमदार (कोलकाता), दिपांकर कर्मकार (रांची), रंजीत कुमार (बोकारो), एच. पी. मुखी (जमशेदपुर), लालोन दत्ता (जमशेदपुर), तपोन रॉय (जमशेदपुर), विषेन्द्र नारायण सिंह (जमशेदपुर), प्रशांत त्रिपाठी (देवबंद, सहारनपुर), चंदन कुमार (मुज़फ़्फ़रपुर) मनोज कुमार बच्चन (पटना)और अल्बर्ट अशोक (कोलकाता) मौजूद रहे।

ये भी पढ़े

रविवार की छुट्टी में भी फेंट दिए गए 23 IPS अफसर

Jharkhand National

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP तदाशा मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड में पुलिस महकमे के भीतर एक नया विवाद सामने आया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों के कल्याण और सेवा संबंधी मामलों में कथित उदासीनता को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर DGP को पद से हटाने की […]

Read More
Ranchi
Jharkhand

JSSC CGL पेपर लीक: रामकृष्ण और रितेश की जमानत खारिज, CID जांच जारी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में दो आरोपितों को अदालत से राहत नहीं मिली है। मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों के बाद रामकृष्ण कुमार सिंह और रितेश कुमार सिंह की जमानत याचिकाएं […]

Read More
Education homeslider Jharkhand National

11 साल की आरोही ने लिखीं तीन किताबें, अब IAS बनने का सपना

Aarohi Khandelwal: आज के दौर में जहां ज्यादातर बच्चे मोबाइल और टीवी पर अपना समय बिताते हैं, वहीं झारखंड के गुमला की 11 वर्षीय आरोही खंडेलवाल अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बना रही हैं। महज 11 साल की उम्र में तीन किताबें लिखकर उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी रुचि का परिचय दिया है। कला […]

Read More