राइबाकिना ने पेगुला को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

Untitled 3 copy 12

रियाद । कजाखस्तान की एलेना राइबाकिना ने शानदार वापसी करते हुए जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-3 से मात देकर शुक्रवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। अब फाइनल में राइबाकिना का सामना विश्व नंबर एक आर्यना साबालेंका या अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा से होगा। किंग सऊद यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एरिना में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में साबालेंका और अनिसिमोवा आमने-सामने होंगी। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच सितंबर में हुए यूएस ओपन फाइनल का रीमैच होगा, जिसमें बेलारूस की साबालेंका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।

मैच की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी, लेकिन उसके बाद पेगुला ने अपनी लय पकड़ ली और 4-2 की बढ़त बना ली। राइबाकिना को वार्म-अप के दौरान हुई कंधे की चोट से जूझते देखा गया, जिससे उनकी सटीकता पर असर पड़ा। पेगुला ने पहला सेट राइबाकिना की 25वीं अनफोर्स्ड एरर (ग़लती) के चलते 6-4 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में राइबाकिना ने शानदार वापसी की और शुरुआती बढ़त हासिल की। पेगुला ने वापसी की कोशिश की, लेकिन राइबाकिना ने 10वें गेम में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेट 6-4 से जीत लिया और मुकाबले को निर्णायक सेट तक खींच दिया। निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी, लेकिन आठवें गेम में पेगुला की फोरहैंड नेट में जाने से राइबाकिना को निर्णायक बढ़त मिली। इसके बाद उन्होंने शांत रहकर अगला गेम जीता और मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ राइबाकिना टूर्नामेंट में अब तक अपराजित बनी हुई हैं और अपने करियर का पहला सीज़न-एंडिंग खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष ने खिताब जीता

Kabaddi Competition: महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता का आज फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बी.ए. तृतीय वर्ष की टीम ने वाणिज्य संकाय की टीम को 43–10 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में विभिन्न संकायों की कुल […]

Spread the love
Read More
Sports

कैंपबेल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया बड़ा स्कोर

IND vs WI 2nd ODI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत 1-0 से आगे है, जबकि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान

Shubman Gill: भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट सीरीज को देखते हुए भारतीय क्रिकेट […]

Spread the love
Read More