सावधान हो जाए वरना हो सकता है भारी नुकसान…ये राशि पढ़िए

Horoscope Naya Look

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

डॉ. सुधा नंद झा ज्यौतिषी जमशेदपुर 9430336503

मेष : सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और उर्जा का संचार महसूस करेंगे। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। आपका कोई करीबी किसी रुके हुए काम को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ : आज का दिन आपका व्यस्ततापूर्वक बीतेगा, अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्‍छा है। उन्‍हें कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। बहुत दिनों से चली आ रहीं परेशानियां समाप्‍त होंगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन : आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। दोस्‍तों के साथ शाम का वक्‍त मौज-मस्‍ती में बीतेगा। किसी अतिथि का भी आगमन हो सकता है। उसकी आवभगत करेंगे।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

कर्क : आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। संतान की ओर से कोई परेशानी वाली बात सामने आ सकती है। झगड़े-विवाद की चीजों से खुद को दूर रखने में ही समझदारी है।

सिंह : आज आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। बस उनकी राय पर ध्यान दें, भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। परिवार के लोग आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे। मित्रों और रिश्‍तेदारों से भी संबंधों में बेहतरी आएगी।

कन्या : आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा संबंधी प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। घर से बाहर यदि किसी काम से जा रहे हैं तो आपको लाभ जरूर होगा।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

तुला : आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी और यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के बीच में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपकी प्रभावशाली बातें अच्‍छा प्रभाव डालेंगी।

वृश्चिक : आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है। क्रोध और आवेश से बचें, वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। वाहन सावधानी के साथ धीरे गति से चलाएं। रुपये-पैसे किसी को भी उधार न दें।

धनु : आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे। आज का दिन शुभ है। धन निवेश के बारे में भी आज आप कुछ योजना बना सकते हैं। लाभ होने के योग हैं। शॉपिंग का भी मन बना सकते हैं।

ये भी पढ़े

पति ही निकला कातिल, भाड़े के हत्यारों से कराई थी पत्नी की हत्या

मकर : अचानक धन लाभ के योग हैं। आज कोई नया कार्य या प्रॉजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। इसलिए मौके का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा और व्‍यापारी दोनों के लिए ही आज का दिन शुभ है।

कुंभ : आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्य सिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। कोई पिता तुल्‍य व्‍यक्ति कार्यक्षेत्र में आपकी मदद कर सकता है जो कि आपके लिए बहुत ही काम की साबित होगी। आपको प्रॉजेक्‍ट्स में लाभ होगा।

मीन : आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें, यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। धन को भविष्‍य के लिए जमा करके चलें। जो कि आगे चलकर आपको ही लाभ देगा। दूसरों के मामले में पड़ने से अच्‍छा है आप अपने काम में मन लगाएं।

Spread the love

वैशाख पूर्णिमा
homeslider Religion

वैशाख पूर्णिमा 2026: आज है पीपल पूनम, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है यह पावन दिन राजेन्द्र गुप्ता वैशाख माह की पूर्णिमा, जिसे पीपल पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, आज 1 मई 2026 (शुक्रवार) को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। यह दिन भगवान विष्णु और भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित […]

Spread the love
Read More
देवी छिन्नमस्ता जयंती
homeslider Religion

देवी छिन्नमस्ता जयंती आज: तांत्रिक शक्ति की आराधना का विशेष दिन, जानें महत्व और कथा

राजेन्द्र गुप्ता हिन्दू धर्म में देवी छिन्नमस्ता तांत्रिक विद्याओं की साधना की देवी मानी जाती हैं। उनका नाम सामने आते हैं, एक शीश (सिर) विहीन देवी का दिव्य स्वरुप आंखों के सामने आ जाता है। उनके एक हाथ में उनका अपना ही कटा हुआ शीश है और दूसरे हाथ में खड्ग धारण की हुई हैं। […]

Spread the love
Read More
Untitled 20 copy
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज: महादेव की कृपा पाने का शुभ दिन, जानें पूजा विधि और जरूरी नियम

राजेन्द्र गुप्ता हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत अधिक महत्व है। मान्यता है कि जो लोग इस शुभ दिन पर व्रत रखते हैं उन्हें सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।  प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव […]

Spread the love
Read More