बंदियों की अश्रुपूर्ण विदाई देख भावुक हुए अधीक्षक मिजाजी लाल

  • पिछले एक सप्ताह से शाहजहांपुर में जगह जगह हुआ विदाई एवं सम्मान समारोह
  • महिला एवं पुरुष बंदियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं,
  • न्यायिक एवं जिले के अधिकारियों ने भी भावभीनी विदाई

लखनऊ। शाहजहांपुर जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल का सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कारागार के सभी अधिकारी अस्पताल स्टाफ कर्मचारी एवं समस्त महिला एवं पुरुष बंदी कारागार में मिजाजी लाल की ही प्रयासों से बनाए गए बहुद्देशीय हाल में एकत्रित हुए। इसके पूर्व कारागार में ही अनेक अनेक संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा अधिकारी भी आधार कर उनके कार्यालय में बधाई देते नजर आए। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राजू बग्गा, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं अन्य अनेक ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के पूरे 34 वर्ष के सेवाकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई। हर जेल की तैनाती में उनके द्वारा सराहनीय कार्य किया गया और वह हर जिले में कर्मचारी बंदी एवं आमजन के प्रिय रहे। इसी तरह का कार्य उन्होंने शाहजहांपुर जेल में भी किया। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उनका मलयार पढ़कर एवं विभिन्न गिफ्ट प्रदान कर स्वागत किया। समस्त ब्राह्मण भावुकता से परिपूर्ण था। अधिकारियों कर्मचारियों एवं बंदियों के द्वारा उन्हें अश्रु पूर्ण विदाई दी। सभी बंदियों का रो-रोकर बुरा हाल था। मिजाजी लाल ने भी सभी गले लगाकर ढांढस बंधाया। जेल के सामने पंचर जोड़ने वाले बल्ली भी बहुत परेशान थे, जिन्हें मिजाजी लाल ने गले लगा कर आश्वासन दिया कि आपका अकाउंट नंबर मैंने ले लिया है और उसे चालू भी कर लिया है आप परेशान ना हो जब-जब आपको आवश्यकता हो मैं आपके खाते में पैसे जमा कर दिया करूंगा और उनके द्वारा₹1000 एवं मांगने पर एक कंबल मंगा कर दिया।

उनके रिटायरमेंट के अवसर पर बधाई देने वालों का एवं अपने अपने स्कूल , प्रतिष्ठान, होटल, आवास आदि पिछले 10 दिन से तांता लग रहा, मेरे लिए सबसे शुकून एवं गौरवपूर्ण पल ये थे कि जिला जज, अन्य सभी जनपदीय न्यायिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक,नगर निगम के नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों, समाज सेवी संस्थाओं,आदि ने भी अभूतपूर्व योगदान के लिए बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीं। जिसमें शाहजहांपुर नगर निगम के नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा,आईएएस, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, विधान परिषद सदस्य सुधीर कुमार गुप्ता , भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, बीजेपी महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं महानगर एवं जनपद के अनेक अनेक उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे सभी के द्वारा शाहजहांपुर में मिजाजी लाल के कार्यकाल को अभूत पूर्व एवं यादगार बताया।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More