ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया

Untitled 3 copy

मेलबर्न। जॉश हेजलवुड तीन विकेट, जेवियर बार्टलेट और नेथन एलिस के दो-दो विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान मिचेल मार्श 46 और ट्रैविस हेड 28 की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में 40 गेंदें शेष रहते भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। पांचवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने ट्रैविस हेड को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। ट्रैविस हेड ने 15 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रन बनाये। इसके बाद आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को अपना शिकार बना लिया।

ये भी पढ़े

धर्म, जाति व राजनीति में उलझा चुनावी सर्वे का सच

मिचेल मार्श ने 26 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 46 रनों की पारी खेली। टिम डेविड (एक) को वुरुण चक्रवर्ती ने तथा जॉश इंग्लिस (20) को कुलदीप यादव ने आउट किया। जीत से दो रन दूर ऑस्ट्रेलिया को जसप्रीत बुमराह ने मिचेल ओवेन (14) और अगली ही गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट (शून्य) को आउटकर भारतीय खेम में खुशी का लहर दी। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस ने दो रन लेकर स्कोर छह विकेट पर 126 कर मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। मार्कस स्टॉयनिस छह रन बनाकर नाबाद रहे। जॉश हेजलवुड को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। भारत के लिए कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरूण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये।

इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचले मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में 20 रन के स्कोर पर शुभमन गिल (पांच) का विकेट गंवा दिया। उन्हें जॉश हेजलवुड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में नेथन एलिस ने संजू सैमसन (दो) को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में हेजलवुड ने तीसरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (एक) और उसके बाद इसी ओवर की पांचवीं तिलक वर्मा (शून्य) का शिकार कर लिया। अक्षर पटेल पटेल ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।

ये भी पढ़े

दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

इसी दौरान आठवें ओवर में वह रन लेने के प्रयास में वह रनआउट हो गये। उन्होंने सात रन बनाये। ऐसे संकट के समय में बल्लेबाजी करने आये हर्षित राणा ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षित राणा लपके गये। हर्षित राणा ने 33 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में जेवियर बार्टलेट ने शिवम दूबे (चार) को भी अपना शिकार बना लिया। भारत का आठवां विकेट 17वें ओवर में कुलदीप यादव (शून्य) के रूप में गिरा।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

उन्हें मार्कस स्टॉयनिस ने आउट किया। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को एलिस ने पगबाधा आउटकर भारत के चुनौतीपूर्ण स्कोर की उम्मीद को तगड़ा झटका दिया। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लागते हुए 68 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में एलिस ने जसप्रीत बुमराह (शून्य) को रनआउट कर भारतीय का 125 के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉश हेजलवुड ने तीन विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट और नेथन एलिस को दो-दो विकेट मिले। मार्कस स्टॉयनिस ने एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Spread the love

Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More
Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More
Sports

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

Varanasi: वाराणसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और स्वास्थ्य लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव,भारतीय कुश्ती संघ की तरफ़ से जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स मे आफिसियल चिकित्सक के रूप में जापान जा रहे हैं। जापान में 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक एशियन गेम्स चलेगा । चार अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित होगा।विदित है कि डॉ मनोज […]

Spread the love
Read More