बेरहम भाई बहन को उतारा मौत के घाट

death 1
  • जान लेने के बाद हत्यारे ने शव को बोरे में भरकर घर से 60 किमी दूर फेंका

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में अपनों के हाथों अपनों का खून किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति की हत्या किए जाने का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब कुशीनगर जिले में एक बेरहम भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर शव को करीब 60 किलोमीटर दूर फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा अपना जुर्म इक़बाल करते हुए उसकी निशानदेही पर बुधवार देर रात शव को बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़े

पत्नी ने सेक्स से किया मना पति ने छत से फेंका

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय आरोपी राम आशीष निषाद के पिता चिंकू निषाद को एक सड़क परियोजना के तहत जमीन के लिए मिले पांच लाख रुपये का मुआवजे मिला था, जिसे लेकर उसका अपनी 19 वर्षीय बहन नीलम से विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि पिता चिंकू ने इन रुपयों का इस्तेमाल नीलम की शादी में करने की योजना बनायी थी, जिससे राम आशीष नाराज हो गया और उसने अपना हिस्सा मांगा।

ये भी पढ़े

नाराज छात्रा पेट्रोल लेकर चढ़ी कॉलेज की छत पर

पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने बताया कि बीते 27 अक्टूबर को जब परिवार के दूसरे सदस्य घर पर नहीं थे, तब राम आशीष घर आया और उसने नीलम का कपड़े के टुकड़े से गला घोंट दिया, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए, उसकी लाश को एक बोरे में भर दिया और अपनी मोटरसाइकिल से बांधकर कुशीनगर में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि जब नीलम लापता हुई, तो उसके पिता को शुरू में लगा कि वह छठ पूजा के लिए गई होगी लेकिन, जब पड़ोसियों ने बताया कि राम आशीष एक बड़ा बोरा लेकर जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उसमें आरोपी शव को ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान राम आशीष ने पहले तो अनजान बनने का नाटक किया लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। अधिकारी ने बताया कि नीलम का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद किया गया।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More