अब मुस्लिम वोटों पर मायावती की नजर!

Untitled 12 copy 18
  • पार्टी मुख्यालय में मुस्लिम नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक

लखनऊ। इस बार मायावती की नजर मुस्लिम वोटरों पर है। यहीं कारण है कि बसपा सुप्रीमों ने पहली बार 36 मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। इस बैठक में करीब 400 मुस्लिम पादधिकारी और जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक मुस्लिम समुदाय के बीच पार्टी की पहुँच को मज़बूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। मायावती के भतीजे और बसपा के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक आनन्द भी इस बैठक में बड़ी भूमिका में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

बेवफा पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने की खुदकुशी

बहुजन समाज पार्टी के माल एवन्यू स्थित राज्य मुख्यालय, में चल रही इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है पर माना जा रहा है कि लखनऊ में हुयी रैली की अपार सफलता से गदगद मायवती पाट्टी में संगठनात्मक विस्तार कर सकती है और इस बार इसमें मुस्लिम चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुस्लिम वोटरों को लेकर मायावती बेहद संजीदा है। एसआईआर को लेकर मुस्लिमों की चिन्ता भी इस बैठक का मुख्य एजेंडा है।

ये भी पढ़े

लव-सेक्स और मर्डर… टीवी पर क्राइम सीरीज देखकर प्रेमिका ने ली आशिक की जान

वहीं कल जारी बयान में भी कहा गया है कि एसआईआर को लेकर मुस्लिमों की चिन्ता भी इस बैठक का मुख्य एजेंडा है। बसपा सुप्रीमों इस बारे में चुनाव आयोग के निर्देशों पर भी बात करेंगी। इस बैठक को आगामी चुनावों से पहले अपने सामाजिक गठबंधन को मजबूत करने के लिए बसपा के नए प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि बसपा ने इस महीने की शुरुआत में पार्टी के संस्थापक दलित नेता कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में एक प्रभावशाली जनसभा आयोजित की थी, जहां मायावती के संबोधन के लिए उत्तर प्रदेश और उसके बाहर से लाखों लोग एकत्रित हुए थे।

Spread the love

Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More