मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

Pratapgarh Jail

झाड़ियों में खुद को आग लगाने वाले बंदी की मौत का मामला

Death of an inmate in Pratapgarh Jail: प्रतापगढ़ जेल में झाड़ियों में खुद को आग लगाकर जान देने वाले मामले की मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को हुए करीब पांच माह हो चुके है लेकिन अधीक्षक और जेलर आज भी उसी जेल पर बरकरार हैं। जबकि घटना की मजिस्ट्रियल जांच हुए करीब ढाई माह का समय बीत चुका है। बताया जा रहा है कि कारागार विभाग के इतिहास में यह पहली घटना है जिसने बंदी ने खुद अपनी चिता तैयार कर अपनी जान दे दी हो। मिली जानकारी के मुताबिक बीती 10 अप्रैल को प्रतापगढ़ जेल में गौशाला बनाने का काम चल रहा था। इसके लिए पेड़ो की टहनियों को काटकर एक जगह एकत्र किया गया था।

गुरुवार को जेल में बंद उन्नाव के पुरवा मिर्जापुर थाना रसूलाबाद निवासी दीपक उर्फ राहुल पुत्र शांति प्रसाद ने झाड़ी में घुसकर खुद आग लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया था। जेल प्रशासन के अधिकारियों की यह कहानी किसी को हजम नहीं हो रही है। आत्महत्या के लिए एकत्र की गई झाड़ियों में खुद को आग लगाकर खत्म कर लेने की घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। आत्महत्या के लिए चिता बनाकर जान देने के बजाए दूसरे तरीके से भी इस घटना को अंजाम दिया जा सकता था। यह सवाल विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि जेल के अंदर आग लगने की जानकारी तो जेल अधिकारियों को हुई लेकिन बंदी की होने मौत की घंटों तक उन्हें भनक तक नहीं लगी।

जेल में हुई सनसनीखेज घटना के पांच माह बाद भी अधीक्षक जेलर बरकरार

सूत्रों का कहना है कि जेल में निरुद्ध सजायाफ्ता कैदी की मौत के मामले की प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। जांच के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा को नामित किया गया । जांच अधिकारी ने आमजन संबंधित पक्षों तथा संस्थाओं से मामले से जुड़े साक्ष्य, दस्तावेज तथा बयान उपलब्ध कराने की अपील की है।

ये भी पढें

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

उन्होंने कहा है कि जिसके पास इस प्रकरण से संबंधित कोई जानकारी हो वह आगामी 10 दिनों के भीतर तहसील सदर स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित या मौखिक पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। सूत्रों का कहना जून माह में मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो जाने के बाद भी अभी तक अधीक्षक और जेलर खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। चर्चा है कि इस विभाग में ऊंची पहुंच और जुगाड रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती ही नहीं है।

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर भी नहीं हुई कार्रवाई

कारागार विभाग के इतिहास में पहली बार दिल दहला देने वाली घटना की जेल प्रशासन के अधिकारियों को भनक तक नहीं लग पाई। बताया गया है कि शाम के वक्त जेल बंद होने के समय होने वाली गिनती में जब एक बंदी कम मिला तो जेल में हड़कंप मच गया। जब इसकी खोजबीन की गई तो सुखी जली लकड़ियों के बीच बंदी का जला हुआ शव मिला। शव इतनी बुरी तरह से जल चुका था कि वह पहचान में नहीं आ रहा था।

गिनती के बाद उसकी पहचान दीपक उर्फ राहुल के रूप में हुई। उधर इस संबंध में जब घटना के बाद तत्काल जांच करने गए डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र प्रदीप गुप्ता से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसमें प्रथम दृष्ट्या जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इसके करीब पांच माह बाद भी विभाग के आला अफसरों ने न तो अधीक्षक और न ही जेलर के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही की गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

देश-विदेश की टॉप 10 खबरें… क्रिकेटर अभिषेक रेप केस में हुए गिरफ्तार

ईरान की धमकी के बीच ट्रंप ने बदला विमान, गुप्त ऑपरेशन से मचा हड़कंप

हरियाली अमावस्या आज, भगवान शिव की पूजा से बरसेगी कृपा

डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा! तुर्की में अचानक बदला गया विमान

यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

 

Spread the love

Maharajganj
Uttar Pradesh

बाढ़ प्रभावित गेढ़वा गांव पहुंचे DM-SP

ग्रामीणों में बांटी राहत सामग्री सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की मौजूदगी में पहुंची प्रशासन की टीम, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: निचलौल तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गेढ़वा गांव में सोमवार को जिला प्रशासन ने राहत सामग्री का वितरण किया। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की मौजूदगी में जिलाधिकारी गौरव सिंह […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

BJP की रणनीति पर उठे सवाल, PDA को जगह नहीं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की कवायद या संगठन को मजबूत करने की रणनीति? दीपांशु यादव Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की छह सीटों के लिए घोषित […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More