ट्रेनों में हाहाकार , छठ पर ‘लापता’ हुईं 12 हजार स्पेशल ट्रेनॆं

Untitled 1 copy 58

नया लुक ब्यूरो 

लखनऊ। भारतीय रेल का छठ पूजा पर 12 हजार स्पेशल ट्रेल चलाने का दावा दम तोड़ता नजर आ रहा है। स्थिति ये थी किट्रेन में यात्री भूसे की तरह ठूंसे हुए थे। यूं तो बिहार को जाने वाली सभी ट्रेनों में ऐसे ही हालात थे पर अवध आसाम ट्रेन की स्थिति ऐसी थी कि वाशरुम तक में यात्री भरे हुए थे। भारतीय रेल के आला-अफसर 12 हजार ट्रेन तो नहीं चला सके पर ट्रेन में भरी इस भीड़ की फोटो खींचने और विडियो बनाने पर पाबंदी लगा दी गयी। आरपीएफ और जीआरपी के सिपाही किसी को भी ऐसा नहीं करने दे रहे थे।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली-एनसीआर एवं पूर्वांचल की दिशा में रवाना हुई ट्रेनों में यात्री भूसे की तरह भरे हुए थे। कोच में सांस लेने की भी जगह नही थी। जनरल कोच की स्थिति तो अराजक हो चुकी थी। इस कोच में यात्रियों की भीड़ इतनी थी कि खड़े होने तक की उचित जगह नहीं बची थी। ऐसे यात्री बिहार तक कैसे पहुंचगे इसका जवाब यात्रियों को भी नहीं मालूम था। सब चाहते थे बस किसी तरह छठ पर घर पहुंच जाएं। यहां दिलचस्प बात तो यह है कि रेल प्रशासन ने कोई इंतजाम करने के बजाय स्टेशन में फोटो-वीडियो लेने पर पाबंदी लग दी। दरअसल रेल की इस अराजक स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी था।

पत्नी और बच्चों के वियोग में दर-दर भटक रहा एक पति, जानिए क्या है इनकी करुण कहानी

ये स्थिति बिहार जाने वाली ट्रेनों में कई बार देखने को मिली। व्यवस्था में कमी और यात्रियों के अनियंत्रित रेले ने हालात बेकाबू कर दिए। ऐसा लग रहा था कि रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन का कोई नियंत्रण ही नहीं रहा। चारबाग स्टेशन पर प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर तक काम नहीं कर रहे थे। यात्रियों को बिना जांच स्टेशन में आने-जाने की अनुमति मिली हुयी थी। आरक्षित कोचों में अनधिकृत प्रवेश, खड़े खड़े यात्रा करने वाले यात्रियों की सैकड़ों शिकायतें आ रही थी पर रेल प्रशासन असहाय लग रहा था।

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

टीटीई ,आरपीएफ व जीआरपी के सिपाहियों की उपस्थिति के बावजूद नियंत्रण नहीं हो पा रहा था। तमाम यात्रियों का कहना था कि टिकट कन्फर्म होने के बावजूद उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा। स्टेशन के प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो व तस्वीरों ने इस समस्या को और उजागर किया, जिसके बाद फोटो-वीडियो पर पाबंदी लगायी गयी। दरअसल छठ-त्योहार के दौरान घर लौटने वालों की संख्या बहुत अधिक होती है। रेलवे ने 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर डाली थी ऐसे में यात्री बेफिक्र थे पर ऐसी घोषणा हवाई ही रही और भीड़ के आगे सारी व्यवस्था धराशायी हो गयीं।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More