भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

Untitled 5 copy 29
  • यूपी के सीतापुर क्षेत्र का मामला
  • भांजे ने अब आगे साथ रहने से किया इंकार

सीतापुर। यूपी के सीतापुर इलाके में पिसवां थाना क्षेत्र में प्यार का एक ‘हाई वोल्टेज ’ ड्रामा सामने आया है। दो बच्चों की मां अपने भांजे के प्यार मे इतना डूब गयी कि अपना घर छोड़ने पर अमादा हो गयी। भांजे ने ऐसा करने से इंकार किया तो उसने थाने में ही ब्लेड से हाथ की नस काट ली। महिला के नस काटने की घटना से पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र में प्यार के इस किस्से की चर्चा जोरों पर है।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने गए होटल…डॉक्टर साहब की मौत

प्रेम की कहानी कुछ इस तरह है। पिसावा थाना क्षेत्र में रहने वाली पूजा मिश्रा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। वहां पर गाजियाबाद में काम करने वाले ललित कुमार मिश्रा से उसकी शादी हो गयी। इसी बीच उसके पति ललित ने अपने काम में मदद के लिए अपने भांजे आलोक मिश्रा को बुला लिया। मामी और भांजे के बीच का रिश्ता कब प्रेम में बदल गया इसकी भनक जब पति ललित को लगी तो उसने भांजे आलोक को भगा दिया। प्यार में डूबी पूजा इस दूरी को सह नहीं पायी और अपने बच्चों को छोड़कर आलोक के साथ बरेली चली गई। बरेली में वे दोनों करीब सात महीने तक साथ रहे, जहां आलोक ऑटो चलाता था। इस दौरान पूजा और आलोक के बीच अनबन हो गई।

ये भी पढ़े

हाथ पर लिखा सुसाइड नोट और होटल में दी जान…लेडी डॉक्टर ये कहानी

मामी पूजा से अनबन होने के बाद आलोक अपने पैतृक गांव सीतापुर के मढ़िया लौट आया। जब पूजा को पता चला कि आलोक उसे छोड़ना चाहता है, तो वह भी सीतापुर पहुंच गई। उसने मामले को सुलझाने के लिए पिसावा थाना क्षेत्र की कुतुब नगर पुलिस चौकी का रुख किया। कुतुब नगर पुलिस चौकी पुलिस ने विवाद सुलझाने के लिए महिला और उसके भांजे दोनों को बुलाया । पुलिस के सामने भांजे आलोक मिश्रा ने रिश्ता जारी रखने से इनकार कर दिया। प्रेमी के इंकार के बाद पूजा ने उसी वक्त ब्लेड से अपनी कलाई काट ली।

ये भी पढ़े

एक मोटर सायकिल से टक्कर और हो गया धूं-धूं जलने लगी बस, कुरनूल हादसे की पूरी कहानी सामने आयी

पुलिस चौकी में पूजा के नस काटने की घटना से पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पिसावा थाना पुलिस के मुताबिक, महिला द्वारा नस काटने की घटना के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्रार्थना पत्र अभी तक नहीं आया है। पुलिस पूर्व में संज्ञान में लाए गए मामले के क्रम में ही जांच जारी रखेगी।

Spread the love

Varanasi bike theft
Crime News Uttar Pradesh

शोरूम में नहाया-नाचा चोर, 4.71 लाख की KTM लेकर फरार

वाराणसी में अनोखी चोरी Varanasi bike theft: वाराणसी में बाइक चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया। एक युवक बाइक चोरी करने के इरादे से शोरूम में दाखिल हुआ, लेकिन चोरी करने से पहले उसने करीब साढ़े चार घंटे तक वहां आराम से […]

Spread the love
Read More
Mount Etna volcanic eruption
homeslider International

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

Mount Etna volcanic eruption:  इटली के सिसिली द्वीप (ज्वालामुखी) पर स्थित माउंट एटना एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यूरोप के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल एटना से लगातार राख और लावा निकलने की खबर है। ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के बाद जहां एक ओर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ी है, […]

Spread the love
Read More
Rain in UP
Uttar Pradesh Weather

UP में बदला मौसम, 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP में बारिश और बाढ़ का डबल अटैक Rain in UP: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। गोरखपुर, जौनपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ। जौनपुर में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि गोरखपुर की कई सड़कों पर […]

Spread the love
Read More