थाई एशिया एयरलाइन्स द्वारा बैंकाक और भैरहवा के बीच से शुरू…सीधी उड़ान, नई शेड्यूल जारी

Untitled 18 copy 11

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल। थाई एशिया एयर ने रविवार से बैंकाक-भैरहवा-बैंकाक हवाई सेवा को फिर से शुरू कर दी है। रविवार को बैंकाक से एयरबस-320 विमान, 17 यात्रियों के साथ, दोपहर 12 बजे भैरहवा के गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय विमान स्थल पर उतरा। यह एयरलाइन की भैरहवा के लिए पहली उड़ान थी।

ये भी पढ़े

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

विमान स्थल के सूचना अधिकारी विनोद सिंह रावत ने बताया कि भैरहवा से विमान 162 यात्रियों को लेकर दोपहर एक बजे पुनः बैंकाक के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि एयरलाइन्स ने सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार के लिए नियमित उड़ान तालिका स्वीकृत कराई है। इस तालिका के अनुसार यात्रियों को अब सप्ताह में दो बार सीधी उड़ान की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

पहली उड़ान में सवार यात्रियों ने इसे सुविधाजनक और समय बचाने वाला विकल्प बताया। एक यात्री ने कहा पिछले कुछ महीनों तक फ्लाइट बंद होने के कारण बैंकाक जाना मुश्किल था। अब हम आसानी से सीधे उड़ान पकड़ सकते हैं। एयरलाइन्स के प्रतिनिधि ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए भविष्य में उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

Spread the love

S Jaishankar Mongolia Visit
International

जयशंकर की मंगोलिया यात्रा से मिलेगी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती

 शाश्वत तिवारी S Jaishankar Mongolia Visit : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह यात्रा दो देशों के दौरे का हिस्सा है, जिसके तहत वे कोरिया गणराज्य भी जाएंगे। उलानबटार पहुंचने पर मंगोलिया के स्टेट सेक्रेटरी मुंकतुशिग इल्खानाजाव ने उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर ने मंगोलिया की […]

Spread the love
Read More
Nepal
homeslider International

भारतीय पर्यटकों के खिलाफ नकारात्मक प्रचार रोकने की उठी मांग, पर्यटन व्यवसायियों ने जताई चिंता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal नेपाल के पर्यटन व्यवसायियों और उद्यमियों ने भारतीय पर्यटकों के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे नकारात्मक प्रचार पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि भारतीय पर्यटक नेपाल के पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और उनके प्रति […]

Spread the love
Read More
india soft pwer
homeslider International

योग कूटनीति: भारत की सांस्कृतिक ‘सॉफ्ट पावर’ ने जीता दुनिया का दिल

  शाश्वत तिवारी PM Narendra Modi : वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ) के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब दुनिया के सामने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का प्रस्ताव रखा था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि महज 90 दिनों के भीतर रिकॉर्ड 177 देशों के समर्थन से यह प्रस्ताव पारित हो […]

Spread the love
Read More