गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने गए होटल…डॉक्टर साहब की मौत

Untitled 3 copy 39

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में होटल में अपनी गर्लफ्रेंड और मंगेतर के साथ ठहरे एक डॉक्टर की मौत की खबर से हड़कंप मचा गया । पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज की जांच करने के बाद होटल में मौजूद युवती से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल वह घटना के समय की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

बीती शुक्रवार को लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में 28 साल के एक भरतनगर स्थित एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड और मंगेतर के साथ ठहरे हुए थे। सीतापुर निवासी डॉ. फुजैल चीन से एमबीबीएस करने के बाद लखनऊ में रहकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। देर रात अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। होटल में उनके साथ मौजूद युवती ने तुरंत होटल के कर्मचारियों को सूचना दी। आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है लेकिन प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फॉरेंसिक जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं, पुलिस ने होटल में मौजूद युवती से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना के समय की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है। मृतक डॉक्टर फुजैल के चाचा हिलाल अख्तर ने बताया कि पुलिस के माध्यम से उन्हें भतीजे की मौत की जानकारी मिली। उन्होंने कहा, फुजैल एक होनहार डॉक्टर था। उसकी अचानक मौत पर यकीन करना मुश्किल है। हम चाहते हैं कि इस मामले की गहराई से जांच हो और सच्चाई सामने आए।

ये भी पढ़े

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की सचिव पत्नी की मौत, अवैध सबंधों के आरोप लगे पति पर

मड़ियांव थाना प्रभारी ने बताया कि- होटल के कर्मचारियों और डॉक्टर के साथ मौजूद युवती से पूछताछ की गई है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, बनेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope नौकरी-व्यापार में होगा फायदा, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम मेष : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से […]

Read More
Advocate
Central UP homeslider

सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण है वकालत बैंड : उपाध्याय

Advocate दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन लखनऊ। वकालत का यह बैंड केवल व्यावसायिक पहचान नहीं बल्कि सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ित की आवाज बनने के संकल्प का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी समारोह में कही। इससे पूर्व […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। […]

Read More