निषाद पार्टी का ये पदाधिकारी निकला लंगोट का कमजोर, पत्नी की मौत, ये रही वजह

Untitled 11 copy 21
  • सास ने कहा, कई महिलाओं से सबंध रखता था नेता पति
  • सत्ता से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने साधी चुप्पी

झांसी। पति के दूसरी औरतों के साथ सबंध होने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मतृक नीलू और उसके पति के सबंध राज्य की सत्ता से जड़ी एक पार्टी से हैं ऐसे में पुलिस भी ज्यादा तहकीकात करने से हिचक रही है। आरोपी पति एक प्रमुख दल का जिलाध्यक्ष है और मरने वाली उसकी नीलू कुछ माह पहले सरकार के एक मंत्री की रथ यात्रा के दौरान चर्चा में आई थी। वह भी पार्टी की सचिव थी। फिलहाल प्रशासन तहकीकात के नाम पर चुप। मामला ये है कि निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार रायकवार उर्फ एसके बाबा की पत्नी नीलू रायकवार का शव फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। नीलू की मां का कहना है कि दामाद के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे, विरोध करने पर वह नीलू के साथ मारपीट भी करता था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़े

भैया दूज पर मायके जाने से रोका तो लटक बच्चे के साथ जहर पिया

फोन न उठाने पर पहुंची मां रेखा

बताया गया है कि सुबह करीब नौ बजे नीलू की मां रेखा रायकवार ने रोज की तरह बेटी को कॉल किया। फोन लगातार बजता रहा, पर उधर से कोई जवाब नहीं मिला। बेचैनी बढ़ी तो वह सीधे बेटी के किराए के मकान पर पहुंच गईं। दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सामने जो नजारा था, उसने सबको स्तब्ध कर दिया। नीलू का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने मौके की जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े

नाराज SDM ने पंप के कर्मी को मारा तमाचा, बदले में कर्मी ने मारे कई थप्पड़

मां का आरोप-बेटी को करता था प्रताड़ित

मृतका की मां रेखा रायकवार ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बेटी का वैवाहिक जीवन लंबे समय से तनाव में था। मेरी बेटी को उसके पति ने आठ महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह मायके में रह रही थी। जब-जब दामाद आया, लड़ाई करके चला गया। उसके कई औरतों से संबंध थे, उनकी तस्वीरें दिखाकर वह बेटी को मानसिक रूप से तोड़ता था। रेखा ने कहा कि मंगलवार को नीलू अपने बच्चों से मिलने ससुराल गई थी। उसने बच्चों को नए कपड़े दिए और रात वहीं रुक गई। अगली सुबह जब फोन नहीं उठाया, तो मैं खुद पहुंची। दरवाजा खुला नहीं, तो पुलिस को बुलाया। दरवाजा टूटते ही सब खत्म हो गया था।

पति बोले-यह आत्महत्या नहीं, साजिश

बताया गया है कि मृतका के पति और निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार रायकवार (एस.के बाबा) ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने बताया कि मुझे दोपहर 12:30 बजे फोन आया कि नीलू की तबीयत खराब है। मैं पहुंचा तो पता चला, वह नहीं रहीं। आठ तारीख को हमारे बच्चे का जन्मदिन था, वह खुश थीं, गाड़ी खरीदने की बात कर रही थीं। यह आत्महत्या नहीं लगती। शायद किसी ने साजिश रची है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके राजनीतिक प्रभाव को कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला रहे हैं। मैं इस वक्त एक शोकग्रस्त पति और पिता हूँ। लेकिन राजनीति करने वाले लोग इस दुख को भी हथियार बना रहे हैं।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

संजय निषाद की सभा में मचा था हंगामा

यह वही नीलू रायकवार हैं, जो करीब आठ महीने पहले झांसी में मंत्री संजय निषाद की रथयात्रा के दौरान चर्चा में आई थीं। तब नीलू, पार्टी की महिला जिला सचिव थीं। स्वागत होर्डिंग में अपनी छोटी तस्वीर देखकर उन्होंने मंच से ही विरोध जताया था। मंच पर नीलू ने मंत्री के सामने सवालों की झड़ी लगा दी थी, जिस पर मंत्री संजय निषाद ने कहा था कि मीडिया के सामने सत्यानाश कर दिया। उस घटना ने नीलू को पार्टी की अंदरूनी राजनीति के केंद्र में ला दिया था। उस वक्त मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था,जब मैं जिलाध्यक्ष की पत्नी होकर भी घर में प्रताड़ित हो रही हूं, तो समाज की अन्य महिलाओं का क्या हाल होगा? नीलू का यह बयान झांसी की राजनीति में लंबे समय तक गूंजता रहा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया, घटनास्थल की स्थिति को देखकर मामला आत्महत्या का लग रहा है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और। पुलिस ने घर से मिले मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। पड़ोसियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ की है।

ये भी पढ़े

एक फेमस हेरोइन के साथ रंगरेलियाँ मनाते पकड़ लिए गए EX PM, Photos वायरल

Spread the love

Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने […]

Spread the love
Read More