भारत ने जेनेवा में कहा-POK से कब्जा छोड़े पाकिस्तान

Untitled 11 copy 18

शाश्वत तिवारी

जेनेवा। भारत ने स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) के मंच पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। आईपीयू की 151वीं असेंबली में पाकिस्तानी प्रॉपगेंडा का राइट टू रिप्लाई के तहत जवाब देते हुए, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, पाकिस्तान लगातार सीमा पार आतंकवाद के जरिए जम्मू एवं कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है, जो कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

भुवनेश्वर से भाजपा सांसद सारंगी ने पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर मुद्दा उठाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, हम पाकिस्तान की निंदा करते हैं, जो इस वैश्विक मंच पर ऐसे राजनीतिक मुद्दे उठाता है, जो इस असेंबली के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते। पाकिस्तान का उद्देश्य महज झूठा प्रचार करना और भारत की छवि को धूमिल करना है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सादिक सरदार अयाज के बयान पर भारत के जवाब देने के अधिकार का प्रयोग करते हुए, एशिया-प्रशांत राष्ट्रों के समूह के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही सारंगी ने कहा, पाकिस्तान अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर के मुद्दों को उठाकर, इस अंतरराष्ट्रीय मंच का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहा है। जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सारंगी के संबोधन की एक वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले अवैध क्षेत्र (पीओके) को तुरंत खाली करना चाहिए।

ये भी पढ़े

नहीं रहे ‘अंग्रेजों’ के जमाने के जेलर

सारंगी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने देश की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए, जहां मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है और अल्पसंख्यक समुदाय लगातार उत्पीड़न का शिकार हैं। भारतीय सांसद ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत पर झूठे आरोप लगाता है, जबकि सच्चाई यह है कि सीमा पार से आतंकवाद फैलाने वाला वही देश है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा और इस दिशा में कोई समझौता नहीं करेगा। जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। पाकिस्तान को अब इस सच्चाई को स्वीकार कर लेना चाहिए। सांसद ने भूख के चक्र को तोड़ना: खाद्य सुरक्षा पर ध्यान देना’ कार्यशाला में भी भाषण दिया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर प्रकाश डाला। इसके बारे में उन्होंने कहा कि इसने भारत में 80 करोड़ लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है।

Spread the love

homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
homeslider International

मर जायेंगे पर सिंधु पर दावा नहीं छोड़ेंगे`

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मची खलबली, सिंधु नदी को लेकर तेज हुआ विरोध India Pakistan News : सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत ने आपरेशन सिंदूर के बाद ही यह फैसला लागू कर दिया था, तभी से पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा था लेकिन […]

Spread the love
Read More
Iran US Tension
homeslider International

होर्मुज पर बढ़ा संकट, ईरान के ऐलान के बाद अमेरिका ने शुरू की सैन्य कार्रवाई

Iran-US Tension मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को अगले आदेश तक बंद रखने के ऐलान के कुछ ही समय बाद अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर नए सैन्य हमले किए। इस घटनाक्रम ने दोनों […]

Spread the love
Read More