दहेज में नहीं मिली भैंस, उठाया ऐसा कदम कि सुनने वाले रह गए दंग

Untitled 11 copy 17

मध्य प्रदेश। ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहिता ने एसिड पीकर सुसाइड कर लिया। ससुरालवालों ने उससे दहेज में मुर्रा भैंस मांगी थी। 21 साल की विमलेश बघेल की शादी इसी साल 31 जनवरी 2024 को हुई थी। पति दिनेश बघेल माधौगंज का रहने वाला है। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने विमलेश को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। 20 सितंबर को पति व परिजन ने उसकी पिटाई की। अगले दिन विमलेश ने एसिड पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि पुलिस ने 17 अक्टूबर को पति, जेठ-जेठानी और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया। सब पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।

भैंस के लिए रोज मारपीट करते थे आरोपी

आरोपी रोज भैंस को लेकर विमलेश से मारपीट करते थे। उसके भाई के पास कई भैंसें थीं, जिनमें से एक मुर्रा भैंस दहेज में मांगी गई थी ताकि ससुराल का डेयरी व्यवसाय चले। विमलेश ने यह बात भाई को कई बार बताई,  ससुरालवालों का रवैया नहीं बदला। मुर्रा भैंस की कीमत 1.5 से दो लाख रुपये है।

ससुराल से लड़कर मायके गई पत्नी तो शौहर ले आया सौतन

मौत से पहले ससुराल वालों पर लगाए आरोप

भाई महेंद्र ने बताया कि बहन के जन्म के एक साल बाद पिता और फिर दो महीने बाद मां की मौत हो गई थी। तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी और मैंने ही उसे पढ़ाया-लिखाया। शादी के बाद ससुरालवालों की प्रताड़ना से वह परेशान थी। एसिड पीने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए।

26 दिन बाद दर्ज हुई FIR

भाई महेंद्र बघेल ने पति दिनेश बघेल, ससुर इमरत बघेल, सास विद्या बाई, जेठ हरिसिंह और जेठानी भावना बघेल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। बताया गया है कि पोस्टमॉर्टम और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने 26 दिन बाद केस दर्ज किया। CSP किरण अहिरवार ने बताया कि जांच में पुष्टि हुए है। ससुरालवालों ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित किया, जिससे उसने आत्महत्या की। पांचों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज है, जल्द गिरफ्तारी होगी। ग्वालियर-चंबल अंचल में दूध व्यवसाय प्रमुख है। यहां अच्छी भैंस की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपए होती है। दहेज में भैंस देने का चलन है, इसलिए ससुराल पक्ष बाइक से अधिक भैंस को तरजीह देता है। भैंस को लेकर यहां कई बार हत्याएं तक हुई हैं।

Spread the love

Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More