ससुराल से लड़कर मायके गई पत्नी तो शौहर ले आया सौतन

Untitled 10 copy 20

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि उसके पति ने शादीशुदा होते हुए दूसरी महिला से भी निकाह कर लिया। यही नहीं, इस बात को उससे छिपाए भी रखा। साथ ही जब वो अपने पति के पास रहने गई तो उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया गया।

ये भी पढ़े

UFF! ये नशा, आशिक संग रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बीवी, जानिए क्या होगा तब…

मामला जमानिया कोतवाली इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला की शादी छह साल पहले बलिया जनपद में हुई थी। ससुराल में कुछ विवाद के चलते उसे मायके भेज दिया गया था। तीन सालों तक ससुराल के लोगों ने उसकी सुध नहीं ली। जब विवाहिता ने तीन साल बाद पता किया तो पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और इसीलिए उसकी सुध नहीं ले रहा है। अब महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला बोली मेरा निकाह हैदर अली पुत्र स्वर्गीय मुनीर अहमद से 2016 में हुआ था। शादी के छह साल के बाद परिवार में छोटी-छोटी बातों के लिए विवाद होने लगे। पति ने तब मुझसे कहा कि तू मायके चली गाया थी, जब सब ठीक हो जाएगा तो लौट आना।

पति के लिए मायके गई पत्नी

पत्नी अपने पति की बातों पर विश्वास कर मायके चली गई। लेकिन मायके में रहते हुए तीन साल हो गए, पति या फिर परिवार के द्वारा किसी भी तरह की सुध नहीं ली गई। इसके बाद पत्नी 27 अगस्त 2025 को अपने ससुराल गई। तब वहां पति के साथ ही परिवार के अन्य लोग उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगे। ससुराल से भी उसे भगा दिया।

ये भी पढ़े

औरत को कैसे संतुष्ट करें…जानें आसान तरीका

शौहर ने कर ली दूसरी शादी

शौहर हैदर अली ने भी अपनी पत्नी को रखने से इनकार करते हुए कहा कि यहां से चली जा, यदि दोबारा आई तो जलाकर मार दूंगा। इसके बाद पीड़िता किसी तरह से अपने घर वापस आई और अपने पिता के घर पर ही रह रही है। इस दौरान उसे पता चला कि यह जो भी सलूक उसके साथ हुआ है उसके पीछे उसके पति की दूसरी शादी है जो 14 सितंबर 2025 को हुई है। पति की दूसरी शादी और अपनी सौतन आने की जानकारी होते ही विवाहिता ने थाने में तहरीर दी। जमानिया पुलिस ने विवाहिता के शिकायत पर बीएनएस की धारा 115( 2), 352, 351 (3) और 82(1) के तहत हैदर अली और जोहरा खातून के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब इसमें कार्रवाई शुरू कर दी है।

Untitled 1 copy
Bihar homeslider

बेटियों ने निभाया पुत्र धर्म, पूरे गांव के लिए बनीं मिसाल

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया है, जिसने समाज की पुरानी सोच को झकझोर कर रख दिया। वैशाली थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में पांच बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी जिम्मेदारी में बेटों से कम नहीं […]

Read More
 प्रतीक यादव
Uttar Pradesh

 प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच

उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद उनकी अचानक हुई मौत को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मृत्यु का मुख्य कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स था, जिसमें दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद हो जाती है।  मौत की […]

Read More
भारत
homeslider International

चिली के अपने समकक्ष से मिले जयशंकर, निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार विविधीकरण, प्रमुख वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने, सेवाओं की अर्थव्यवस्था को सुविधाजनक बनाने और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने पर चर्चा […]

Read More