सूचना महानिदेशक का सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

Untitled 21 copy 6

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। राज्य के सूचना महानिदेशक ने उनके खिलाफ चल रहे भ्रामक और अनर्गल प्रचार को लेकर सख्त कदम उठाया है। उन्होंने एसएसपी देहरादून से औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के साथ उन्होंने पुलिस को इस पूरे अभियान के डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं। सूचना महानिदेशक ने बताया कि कुछ समय से कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर उनके खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि विभाग की छवि पर भी सीधा असर डाल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत हो रहा है, ताकि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके और निर्णयों को प्रभावित किया जा सके।

ये भी पढ़े

साथ में 10 साल बिताने के बाद उठाया ऐसा कदम कि सुनने वाले रह गए दंग

उन्होंने शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि यह मुहिम किसी “गैंग” या लॉबी सिस्टम के जरिए चलाई जा रही है, जो प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाकर शासन-प्रशासन का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। सूचना महानिदेशक ने कहा, “मेरे खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, वह किसी असंतुष्ट समूह की साजिश है। सोशल मीडिया पर बिना किसी प्रमाण के आरोप लगाना और अफवाहें फैलाना मेरे सम्मान और मानसिक शांति दोनों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें आईटी एक्ट और मानहानि कानूनों का उल्लंघन हैं। इसलिए पुलिस से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लग सके।

सूत्रों के मुताबिक, शिकायत में कई स्क्रीनशॉट, पोस्ट और व्हाट्सएप चैट के अंश भी शामिल किए गए हैं। एसएसपी कार्यालय ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामला साइबर क्राइम सेल को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इन अकाउंट्स की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पोस्ट किन उपकरणों और लोकेशन से किए गए। प्राथमिक जांच के बाद संबंधित लोगों पर आईटी एक्ट की धारा 66A, 67 और भारतीय दंड संहिता की मानहानि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More