यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

Untitled 9 copy 14

बलिया। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ दस साल पुराने एक मामले में बलिया की एक स्थानीय अदालत ने गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने ये आदेश 2015 में धारा 144 लागू होने के बावजूद बलिया शहर के मालगोदाम रोड पर जाम लगाने और सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने के सबंध में दिया गया है। स समय वे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

सरकार में परिवहन मंत्री और बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह 2022 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे। उनकी राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इस मामले की कानूनी और राजनीतिक दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगली सुनवाई एक नवंबर 2025 को होनी है और इस दिन अदालत दयाशंकर सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय करेगी।

ये भी पढ़े

28 किन्नरों ने सामूहिक रुप से पिया जहर

इस घटना के संबंध में बलिया शहर कोतवाली के उप निरीक्षक सत्येंद्र राय ने नौ सितंबर 2015 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दयाशंकर सिंह, नागेंद्र पांडेय, व्यापारी नेता अरविंद गांधी सहित 17 नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत ने तीन जुलाई 2025 को दयाशंकर सिंह सहित 15 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था। पिछली सुनवाई 30 अगस्त 2025 को हुई थी, और अगली सुनवाई की तारीख 13 अक्टूबर 2025 तय की गई थी। सोमवार को अदालत ने नागेंद्र पांडेय, अरविंद गांधी सहित आठ आरोपियों की हाजिरी माफी स्वीकार कर ली, लेकिन दयाशंकर सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया।

ये भी पढ़े

विक्की-कैट के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कौशल ने किया धीरे से इशारा…

Spread the love

Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More
Chitrakoot
homeslider Uttar Pradesh

चित्रकूट में बाढ़ का खौफ! मंदाकिनी का बढ़ा जलस्तर, 50 गांव अलर्ट पर

Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी के बढ़े जलस्तर ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी तिरहार क्षेत्र में यमुना की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे राजापुर, पहाड़ी और सरधुवा क्षेत्र के नदी किनारे बसे 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा […]

Spread the love
Read More