विक्की-कैट के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कौशल ने किया धीरे से इशारा…

Untitled 3 copy 29

नई दिल्ली। बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। अभिनेत्री का मां बनने का वक्त नजदीक है और अब खुद विक्की कौशल ने इस खुशखबरी का इशारा देकर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़े

अपने सेक्सी और बोल्ड लुक से इस अदाकारा ने सबको किया घायल, आप भी देखते रह जाएंगे अंदाज

मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने पहली बार पिता बनने को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि वह पिता बनने की किस बात का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, तो मुस्कुराते हुए अभिनेता ने कहा, बस पिता बनने का ही। उनके चेहरे की चमक और मुस्कान ने साफ कर दिया कि वह इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विक्की ने आगे कहा, ये हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मैं बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने यह भी जोड़ा, अब तो वक्त करीब है… बस उंगलियां क्रॉस की हैं। अभिनेता ने हंसते हुए कहा, मुझे लग रहा है कि अब तो मैं घर से बाहर निकलने वाला ही नहीं हूं।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

उनके इन बयानों से यह साफ है कि कौशल परिवार में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर बेहद खुश हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। तब से दोनों बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में गिने जाते हैं और अब उनके जीवन में एक नई शुरुआत की घड़ी करीब आ चुकी है। (हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

Mumbai
Entertainment

सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो में बॉलीवुड और अध्यात्म पर की बात

Mumbai: लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, उद्यमिता, OTT कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी का यह वीडियो पॉडकास्ट यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। बातचीत […]

Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

रिलायंस फाउंडेशन 10 लाख लड़कियों को देगा हुनर और करियर के अवसर

Mumbai: देश की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एस्टी लॉडर कंपनिज चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की है। इस पहल के तहत 14 से 20 वर्ष की लड़कियों को जीवन कौशल, डिजिटल जानकारी, वित्तीय जागरूकता और करियर से जुड़े अवसरों के बारे में प्रशिक्षित […]

Read More
Mumbai
Entertainment

नवरात्रि पर सोनी पल लाएगा ‘महोत्सव आदि शक्ति का’

Mumbai: नवरात्रि के पावन अवसर पर सोनी पल दर्शकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा, उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं और देशभर में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों की विशेषताओं को दर्शाया जाएगा। 10 एपिसोड की इस सीरीज का प्रसारण 11 […]

Read More