‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में नई शुरुआत, नए चेहरों और नई कहानी के साथ आएगा जनरेशन लीप

Untitled 12 copy 9

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश। ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ अब एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। शो में जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके साथ कहानी एक नए दौर के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान इसमें कुछ नए कलाकार जुड़ रहे हैं, जो शो में नई ऊर्जा और नए भाव लेकर आएंगे। श्रेया जैन वैष्णवी के किरदार में नजर आएंगी, जबकि कुशाग्र दुआ गर्व उर्फ गन्नू की भूमिका निभाएंगे। उनकी एंट्री के साथ एक नई कहानी शुरू होगी, जहां पुरानी परंपराएं और नई सोच आमने-सामने होंगी। दर्शकों को भावनाओं से भरे इस रोचक ड्रामा को देखने में बहुत मज़ा आएगा।

ये भी पढ़े

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज, जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया संग रिश्ते पर लगी मुहर!

हाल ही में जारी प्रोमो में इस लीप के बाद की मुख्य कहानी की एक झलक दिखाई गई है। राजस्थान के एक व्यस्त बाजार में एक पति अपनी पत्नी की देखभाल करता नजर आता है। वैष्णवी इस दृश्य को देखकर मुस्कुराती है और मानती है कि सच्चा प्यार किसी की खुशी का ख्याल रखना होता है। वहीं गर्व उसी दृश्य को देखकर नाराज होता है और उसका मजाक उड़ाता है। उसे लगता है कि इस तरह का प्यार पुरुष के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। इस छोटे से दृश्य के जरिए प्यार को लेकर दो अलग-अलग सोच दिखाई गई हैं। एक जो प्यार को त्याग और अपनी पसंद मानती है और दूसरा जो उसे कमजोरी समझता है। यह दृश्य आगे आने वाली कहानी को बयां करता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

बाराबंकी में शादी के बाद बड़ा खुलासा: विदाई से पहले दूल्हे की पहचान पर मचा हड़कंप

श्रेया जैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बींदणी राजस्थान पर आधारित एक शो है और मैं खुद राजस्थान से हूं, इसलिए इसका हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इसमें मेरी मिट्टी की संस्कृति, परंपराएं और भावनाएं दिखाई देती हैं। वैष्णवी का किरदार निभाना मेरे लिए खास है, क्योंकि मैं उसके मूल्यों से खुद को जोड़ पाती हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक शो के इस नए दौर को पसंद करेंगे। कुशाग्र दुआ ने कहा, “मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। प्रोमो में आपने मेरे किरदार की एक झलक देखी है। गर्व का किरदार अलग है। वह पूरी तरह सही भी नहीं है और पूरी तरह गलत भी नहीं। उसकी सोच, व्यवहार और उसके फैसले इस कहानी को और दिलचस्प बनाएंगे। मुझे लगता है कि दर्शकों को मेरा यह लेयर्ड किरदार बहुत पसंद आएगा। नई कहानी, नए चेहरे और भावनाओं के साथ ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ का यह लीप एक नई शुरुआत का वादा करता है। प्यार, अहंकार और परंपराओं के टकराव को देखना न भूलें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Mumbai
Entertainment

सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो में बॉलीवुड और अध्यात्म पर की बात

Mumbai: लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, उद्यमिता, OTT कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी का यह वीडियो पॉडकास्ट यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। बातचीत […]

Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

रिलायंस फाउंडेशन 10 लाख लड़कियों को देगा हुनर और करियर के अवसर

Mumbai: देश की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एस्टी लॉडर कंपनिज चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की है। इस पहल के तहत 14 से 20 वर्ष की लड़कियों को जीवन कौशल, डिजिटल जानकारी, वित्तीय जागरूकता और करियर से जुड़े अवसरों के बारे में प्रशिक्षित […]

Read More
Mumbai
Entertainment

नवरात्रि पर सोनी पल लाएगा ‘महोत्सव आदि शक्ति का’

Mumbai: नवरात्रि के पावन अवसर पर सोनी पल दर्शकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा, उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं और देशभर में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों की विशेषताओं को दर्शाया जाएगा। 10 एपिसोड की इस सीरीज का प्रसारण 11 […]

Read More