उत्तराखंड में फिर भूकंप…

Untitled 7 copy 16

उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती कांपी है। उत्तरकाशी जिले में शाम सात बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले। भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। इससे पहले भी कई बार जिले में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। राहत की बात ये है कि इस भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी से सटे हिमाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए हैं।

पेट दर्द का उपचार कराने पहुंची किशोरी निकली गर्भवती

यहां था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम सात बजकर 30 मिनट 10 सेकंड पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रहा। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में पाँच किमी जमीन के नीचे रहा। फिलहाल नुकसान के किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले से सटे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में भी महसूस किए गए।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का दिवाली धमाका: 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने कहा कि उत्तरकाशी में भूकंप का एपिसेंटर उत्तराखंड-हिमाचल सीमा, मोरी ब्लॉक के निकट रहा है। जिसकी गहराई पाँच किलोमीटर रही। जिला प्रशासन की ओर से स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। अब तक किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं मिली है। “मोरी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। किसी प्रकार की नुकसान की घटना नहीं हुई। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और संगठनों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

पहले भी आ चुका है भयानक भूकंप

बता दें कि उत्तरकाशी जिले के भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना गया है। साल 1991 में 20 अक्टूबर को सुबह तड़के बजे आए भूकंप ने उत्तरकाशी के जामक में जानमाल का भारी नुकसान पहुंचाया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6।1 मापी गई थी। इस विनाशकारी भूकंप में कई गांव तबाह हो गए थे। जामक गांव के साथ ही गणेशपुर, गिनडा समेत मनेरी और अन्य गांवों में जानमाल का काफी नुकसान हुआ था।

ये भी पढ़े

गालियां देने में ‘लल्लनटॉप’ हैं कनपुरिया ‘लौंडे’

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड

उत्तराखंड हिमालय की गोद में बसा राज्य है। यही वजह है कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को काफी संवेदनशील माना जाता है। इसके अलावा उत्तराखंड जोन चार और पाँच में आता है। जिससे भूकंप का खतरा बढ़ जाता है। उत्तराखंड के अति संवेदनशील जोन पाँच में रुद्रप्रयाग (ज्यादातर हिस्सा), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं। वहीं, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और अल्मोड़ा जोन चार में आते हैं। जबकि, देहरादून और टिहरी जिले दोनों जोन यानी चार एवं पाँच में आते हैं।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More