कई पुरस्कार ले चुके निर्देशक आशीष माहेश्वरी की फिल्म ‘ना हम समझ सके ना तुम’ की शूटिंग 

Untitled 8 copy 10

मुंबई।  निर्माता से निर्देशक बने आशीष माहेश्वरी अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘ना हम समझ सके ना तुम’ ( Na Hum Samajha Sake Na Tum ) की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग 7 फ़रवरी 2026 से डलहौज़ी हिमाचल प्रदेश में शुरू की जाएगी। इस फिल्म के साथ आशीष माहेश्वरी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। लेखक निर्माता निर्देशक आशीष माहेश्वरी बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति है जो अपने फिल्म में नए पुराने सभी कलाकारों को अभिनय करने का मौका देना चाहते है। फिल्म ‘ ‘ना हम समझ सके ना तुम’ के पटकथा और संवाद पार्था अकेरकर ने लिखा है और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। बॉलीवुड के कई बड़े फेमस फ़िल्मी सितारे इस फिल्म में अभिनय करते नज़र आएंगे। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है जो सभी लोगो को पसंद आएगा।रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे निर्देशक उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मूल निवासी, आशीष माहेश्वरी ने अपने करियर की शुरुआत एक निर्माता के रूप में की थी।

उन्होंने देव शर्मा, शक्ति कपूर, राहुल चौधरी और अब्बास खान अभिनीत एक रोमांटिक ड्रामा ‘दोस्ती ज़िंदाबाद’ का निर्माण किया था। इस फिल्म का निर्देशन पार्थो घोष ने किया था। उन्होंने रवि किशन और मोनालिसा अभिनीत फिल्म ‘रक्तभूमि’ भी बनाई है। अभी तक आशीष माहेश्वरी को कई सरे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?आशीष माहेश्वरी की नई फिल्म ‘ना हम समझ सके ना तुम’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जो अपनी कहानी और निर्देशन से दर्शकों को प्रभावित करेगी। फिल्म की शूटिंग 7 फ़रवरी 2026 से डलहौज़ी हिमाचल प्रदेश में शुरू करने वाले हैं। और हमें उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी। कुछ सीन मुंबई और लखनऊ में भी शूटिंग किया जायेगा। फ़िलहाल फिल्म के लेखक पार्था अकेरकर इस फिल्म के पटकथ और संवाद मुंबई में लिख रहे है साथ ही साथ फ़िल्मक के गाने भी तैयार किया जा रहा है।

खुद ही लिखी है फिल्म की कहानीश्रेया सिने विजन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘ना हम समझ सके ना तुम’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। शैलेश माहेश्वरी इसके प्रस्तुतकर्ता है वहीं श्रुति माहेश्वरी इसकी निर्मात्री हैं। उनके साथ आशीष माहेश्वरी ने खुद इसे लिखा और डायरेक्ट करने वाले है। संजय भूषण और जावेद जानी मियां सैयद ने इसके सह निर्माता है। बचपन से था फिल्मों से लगावआशीष माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फिल्मों की तरफ रुझान था, लेकिन पढ़ाई लिखाई और व्यापार के कारण वे ज्यादा समय नहीं दे पाते थे फिल्मों में । अब उन्होंने पूरा समय फिल्मी दुनिया के लिए देने का विचार कर लिया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं अपनी कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाऊं। मैं अपने दर्शकों के लिए एक अच्छी फिल्म ‘ना हम समझ सके ना तुम’ बनाने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि वे दर्शक पसंद करेंगे।

“फिल्म ‘ना हम समझ सके ना तुम’ का संगीत बॉलीवुड के फेमस संगीत निर्देशक विश्वजीत भट्टाचार्य तैयार कर रहे है और प्रणव वत्स इस फिल्म के गाने लिख रहे है ,फिल्म में कुल आठ गाने है इनमें जाने-माने बॉलीवुड गायकों और गायिकाओं की आवाजें शामिल हो सकती है। फिल्मों में संगीत बहुत महत्वपूर्ण होता है, और अक्सर प्रसिद्ध गायक और गायिकाएं अपनी आवाज देकर गानों को और भी खास बना देते है।निर्माता निर्देशक आशीष माहेश्वरी को साल 2025 में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए है जैसे भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय के हाथो मुंबई में ”गऊ भारत भारती अवार्ड” , फिल्म निर्देशक प्रहलाद निहलानी और जे ब्रैंडन हिल के हाथो ”अखंड भारत गौरव अवार्ड” और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान के हाथों ”बिजनेस स्टार अचीवर्स अवार्ड” दिया गया है।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

ये भी पढ़े

…अब पति भी प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाते हुए धराया, पत्नी ने उठाया यह कदम

ये भी पढ़े

छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी

Spread the love

Entertainment

आलिया के लिए रणबीर का प्रोटेक्टिव अंदाज हुआ वायरल

RanbirKapoor :  मुंबई में शनिवार, 26 सितंबर की रात ‘लव एंड वॉर’ की टीम डिनर के लिए एक साथ नजर आई। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने साथ में डिनर किया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद सभी सितारों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

Mumbai: लव फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम एक खास संगीतमय शाम के दौरान लॉन्च किया गया। लाइव म्यूजिक, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और जश्न से सजे इस कार्यक्रम में फिल्म के सभी आठ गानों को एक साथ रिलीज किया गया। एल्बम अब यूट्यूब और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स […]

Spread the love
Read More
Entertainment

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

India’s Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही Netflix […]

Spread the love
Read More