छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी

Untitled 8 copy 9
  • मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हैवान को किया गिरफ्तार
  • तिवारीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी एक ओर जहां बेखौफ दरिंदों का कहर बरकरार है तो दूसरी तरफ अपने भी इस घिनौने करतूतों को अंजाम देने में पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला गोरखपुर जिले में प्रकाश में आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस मामले की जानकारी मिलते ही मां ने इसकी शिकायत तिवारीपुर थाने में दी। पीड़ित मां ने दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी गैरमौजूदगी में बेटियों के साथ दरिंदगी करता था। जब बेटियों ने मां को अपनी आपबीती सुनाई और पति से सवाल किया गया, तो वह गुस्से में आग बबूला हो गया। आरोप है कि उसने पत्नी और बेटियों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: चाची के साथ ही गंदा काम कर रहा था भतीजा, चाचा ने देखा, फिर…

महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी। पत्नी का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि पति की एक और पत्नी थी, जिसकी कुछ साल पहले मौत हो गई। इसके बाद उसने तीसरी शादी की और उससे भी बच्चे हैं। शराब के नशे में वह आए दिन मारपीट करता था। आरोप है कि उसकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी, वह अपनी बेटियों को भी नहीं छोड़ता था। महिला ने बताया कि आरोपी घरों में इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक करता है। घर का खर्च चलाने के लिए महिला काम करती है। उसका आरोप है कि घर में नहीं रहने पर पति बेटियों के साथ ज्यादती करता था। बेटियों को डराने के लिए वह उनकी पिटाई भी करता था, ताकि वे चुप रहे। इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िताओं के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Road Accident
Crime News

बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत

Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छजलैट थाना क्षेत्र में लदावली गांव के पास मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस और खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट वाराणसी को मिला बड़ी कामयाबी: 62 लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

310 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, बुलेट मोटरसाइकिल, पैन कार्ड व 1,500 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के अलग-अलग जिलों में काफी दिनों से अवैध मादक पदार्थों का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का खुलासा कर ANTF यूनिट वाराणसी ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर जिले के कोतवाली चुनार […]

Read More
President Murmu
homeslider National Politics

समुद्री सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति का बड़ा संदेश

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा केवल देश की सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध आर्थिक विकास और आम नागरिकों के जीवन से भी है। आज के दौर में वैश्विक व्यापार का बड़ा हिस्सा समुद्री रास्तों के जरिए होता है। ऐसे में समुद्री […]

Read More