कई राउंड फायरिंग से क्षेत्र में दहशत

gun
  • ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग
  • एक पक्ष के तीन भाई गोली लगने से घायल, दूसरे पक्ष की ओर एक युवक जख्मी हुआ है
  • दो हमलावरों को पुलिस ने लिया हिरासत में पूछताछ जारी
  • पुलिस को मौके से कई कारतूस खोखा बरामद
  • चिनहट क्षेत्र के एमिटी यूनिवर्सिटी के पास हुई घटना का मामला रात

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के मल्हौर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास बुधवार रात ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों ओर से हुई गोलियों की बौछार से सलमान पुत्र जिया उल हक, फैज पुत्र जिया उल हक, शादी पुत्र जिया उल हक गोली लगने से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से सरताज हुसैन गोली लगने से जख्मी हो गया है। सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह व इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभय सिंह व अमित राय सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। एक पक्ष के तीन भाईयों को गोली लगी है। लोहिया अस्पताल के बाहर लगी आवाज आ रही थी कि पुलिस ने गोली मारने वाले को अस्पताल के भीतर बैठा रखी है, जबकि इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि दूसरे पक्ष के सरताज को भी गोली लगी है उसका भी इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों अभय सिंह व अमित राय सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस झगड़े की असली वजह जानने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

जानकारी के मुताबिक निजामपुर मल्हौर निवासी जिया उल हक के बेटों सलमान, फैज व शाद से सरताज, अभय सिंह व अमित राय सहित अन्य लोगों से किसी जमीन को लेकर बुधवार रात एमिटी यूनिवर्सिटी के पास कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग झोंकने का मामला शुरू हो गया।‌ बताया जा रहा है कि सिलसिलेवार हो रही गोलियों की बौछार से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और लोगों में भगदड़ मच गई।
बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर करीब 10-12 राउंड फायरिंग की गई, जबकि विरोधी दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह व इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घायलों को इलाज के लिए डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहां पर भारी मात्रा में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से कई अलग-अलग बोर के असलहों के खोखे मिले हैं।
पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गौर करें तो इससे पहले वर्ष 2018 में एमिटी यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर हासेमऊ गांव में गोलियों की बौछार हुई थी, जिसमें गोली लगने से एक महिला की जान चली गई थी।

घटनास्थल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

चिनहट क्षेत्र के मल्हौर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास घटनास्थल छावनी में तब्दील हो गया है। चिनहट और विभूतिखंड थाने के पुलिसकर्मियों के अलावा यहां में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह खुद पुलिस की टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, इस घटना में शामिल अन्य हमलावरों को तलाशा जा रहा है।

Untitled 9 copy
Crime News homeslider National

सबने लिए दही-बड़े का लुत्फ, अब 58 लोग अस्पताल में भर्ती

एक बुगुर्ज की मौत के बाद सवालों के घेरे और सबके निशाने पर सरकार स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग भी पहुंचे अस्पताल, सभी का हाल-चाल जाना नया लुक डेस्क नई दिल्ली। डॉक्टर, परिजन और बड़े-बुजुर्ग भले ही गला फाड़-फाड़कर चिल्लाएं कि ‘स्ट्रीट फूड’ नहीं खाना चाहिए। लेकिन तब तक लोगों को फर्क नहीं पड़ता, जब तक […]

Read More
हिमाचल
Crime News homeslider National

सीने में उठा दर्द, खुद को संभाल पाता ड्राइवर तक तक… हुआ ये बड़ा हादसा

गोते खाकर सड़क पर पलटी चम्बा से ऊना जा रही बस, 26 घायल, दो गम्भीर 40 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी बस, लेकिन रास्ते में हार्ट अटैक ने सबको अटकाया नया लुक डेस्क नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के लिए तीन मई ‘BLACK SUNDAY’ बनकर आया। सूबे के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में रविवार, […]

Read More
कपिल शर्मा
Crime News Entertainment

कपिल को लॉरेंस ग्रुप की चेतावनी, पहले गोलियां दागी, फिर डाला पोस्ट

लाइन पर आने की दे डाली धमकी, कहा- मानिए नहीं तो घर पर हो सकती है फायरिंग नया लुक डेस्क कनाडा। दुनिया में दूसरा पंजाब बन चुका कनाडा इन दिनों कई परेशानियों से झूल रहा है। पंजाबी कलाकार और भारत के बेहतरीन कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर चौथी पर गोली चली है। ‘धांय-धांय’ की […]

Read More