फर्रूखाबाद के बाद अब कानपुर धमाका: मस्जिद के बाहर खड़ी स्कूटी में विस्फोट, कई लोगों के घायल होने की सूचना

Untitled 9 copy 4
  • मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायलों को भेजा अस्पताल
  • मिश्री बाजार क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों फर्रुखाबाद जिले के एक कोचिंग सेंटर में हुए धमाके का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब कानपुर जिले के मिश्री बाजार में बुधवार शाम एक मस्जिद के बाहर खड़ी दो स्कूटी में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और आसपास मौजूद कई लोग बुरी तरह से झुलस गए। धमाके की चपेट में आकर एक महिला भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में आठ लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम, बम स्क्वायड और एटीएस की टीमें पहुंची हैं। जांच-पड़ताल के बाद अफसरों ने कहा कि दोनों स्कूटी में ही विस्फोटक रखे थे। बताया जा रहा है कि घटना मूलगंज के बिसातखाना में हुई है। पुलिस ने कर दिया गया है और इस पूरे मामले की पुलिस अधिकारी गहनता से छानबीन करने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार कमी

विस्फोट इतना तीव्र था की काफी दूर तक आवाज सुनाई दी है। पास की मस्जिद की दीवारें भी दरक गई। आसपास की कई दुकानों की फाल सीलिंग भी गिर गई है। पुलिस स्कूटी मालिकों का पता लगाने में जुट गई है। सनद रहे कि इससे पहले फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका हुआ था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। हालांकि वहां पर विस्फोटकों की पुष्टि नहीं हुई थी। अधिकारियों ने सेप्टी टैंक में गैस को कोचिंग में धमाके का कारण माना है। इस मामले में कानपुर जिले के सीएमओ ने बताया कि उर्सला अस्पताल में आठ लोगों को लाया गया था। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर थी। इन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। चारों को 108 एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया है। दो लोग अभी उर्सला अस्पताल में ही इलाज करा रहे हैं। जबकि दो लोगों ने अपना इलाज कराने के बाद घर चले गए हैं।

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: चाची के साथ ही गंदा काम कर रहा था भतीजा, चाचा ने देखा, फिर…

वहीं पुलिस के अफसर हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि दिवाली के मौके पर पटाखा बनाने के लिए विस्फोटक एक साथ लाया जा रहा होगा और उसमें धमाका हुआ है। हालांकि धमाके से आसपास की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है, ऐसे में काफी खतरनाक विस्फोटक की आशंका है। मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार के पास बिसाती बाजार में दो स्कूटियों में बुधवार शाम धमाका तब हुआ जब बाजार में भीड़ थी और लोग खरीददारी कर रहे थे। घायलों में दुकानदारों के साथ ही कारीगर और ग्राहक भी हैं। कूड़ा बिनने वाली एक किशोरी सुहाना भी घायल हुई है जो बेकनगंज की रहने वाली है। इसके अलावा लाल बंगला निवासी 58 वर्षीय अश्विनी कुमार घायल हुए हैं जिनकी डिप्टी का पड़ाव में दुकान है और वे यहां सामान लेने आए थे। अन्य घायलों में ज्वेलरी के कारीगर 35 वर्षीय रईसुद्दीन निवासी पश्चिम बंगाल हाल पता बेकनगंज, बिसात खाना में स्पोर्ट्स उत्पाद के दुकानदार 24 वर्षीय अब्दुल निवासी बिसात खाना, बिसात खाना निवासी बैग के दुकानदार 25 वर्षीय मो. मुर्सलिन और बेल्ट व चश्मे की दुकान में काम करने वाले मीरपुर निवासी 15 वर्षीय जुबीन शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

राहुल गांधी का युवाओं पर फोकस, प्रयागराज में बोले- देश की ताकत को बर्बाद होने से बचाना होगा

Rahul Gandhi on youth employment :  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान देश के युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा और भविष्य के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। केपी ग्राउंड में आयोजित छात्र जनसभा में राहुल गांधी ने युवाओं को देश […]

Spread the love
Read More
Dialogue between students and officials
Education Uttar Pradesh

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Dialogue between students and officials : उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More