कानूनी पचड़े में फंसे भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली कोर्ट में केस दर्ज

Untitled 4 copy 15

बिहार। भोजपुरी की आइकॉनिक जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे फैंस की पहली पसंद हैं। उन्हें देखने के लिए सड़कों पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है, लेकिन इसी भीड़ और जाम की वजह से निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। दोनों स्टार्स के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज हो गया है। ये मामला अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है।

अधिवक्ता सुधीर कुमार का कहना है कि निरहुआ और आम्रपाली की वजह से सड़क पर जाम लगा और जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। IANS  से बातचीत में अधिवक्ता ने कहा कि मुजफ्फरपुर कोर्ट में हमने भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली, मुजफ्फरपुर के SDO  तुषार कुमार और चित्रलेखा शॉपिंग मॉल के मालिक पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। कुल पांच लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़े

वियरेबल स्मार्ट ग्लास से भी अब किया जा सकता है UPI भुगतान

उन्होंने आगे कहा कि चार अक्टूबर को कलमबाग चौक जाम कर दिया गया, जिसमें एक एंबुलेंस लंबे समय तक फंसी रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी। वकील ने एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि स्टार्स को देखने आई भीड़ में ही हादसे होते हैं और आम जनता को झेलना पड़ता है। इससे पहले साउथ एक्टर विजय की रैली में भगदड़ की वजह से लगभग 41 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। एक्टर को देखने के लिए हजारों की भीड़ जुट गई।

ये भी पढ़े

लिंग में तनाव नहीं होता, घबराए नहीं …ये उपाय करें

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि मैदान में तीन से चार हजार लोगों के आने का इंतजाम किया गया था, लेकिन वहां लगभग तीस हजार लोग पहुंच गए। इतना ही नहीं, रैली में एक्टर को दोपहर 12 से लेकर तीन बजे तक आना था, लेकिन एक्टर खुद रैली में सात बजे पहुंचे और भाषण दिया, लेकिन तभी अफवाह फैली कि रैली में एक बच्ची लापता हो गई है। एक्टर ने तुरंत अपने कर्मचारियों से बच्ची को ढूंढने के लिए कहा, लेकिन तभी अचानक भगदड़ मच गई। अब एक्टर विजय खुद पीड़ित परिवारों से बात कर रहे हैं और जान गंवाने वाले परिवारों को मुआवजा भी दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने चार से पाँच परिवारों से वीडियो कॉल के जरिए बात की है।

Spread the love

Vishal Aditya Singh
Entertainment Uttar Pradesh

Khatron Ke Khiladi 15 से पहले हफ्ते ही बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस हुए निराश

 पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा एलिमिनेशन Khatron Ke Khiladi 15 Elimination:  रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ है। मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाने वाले विशाल […]

Spread the love
Read More
Kumar Sanu Udit Narayan
Entertainment Uttar Pradesh

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

उदित नारायण के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज Kumar Sanu Udit Narayan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू 90 के दशक के उन मशहूर गायकों में शामिल हैं, जिनकी आवाज ने कई सुपरहिट गानों को यादगार बनाया। दोनों सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त […]

Spread the love
Read More
Singham and the Circus
Entertainment

‘सिंघम’ की सफलता का यही राज ‘सर्कस’ के लिए बना कमजोरी, जानिए क्या हुई थी चूक

Singham and the Circus : बॉलीवुड में कई बार फिल्म की सफलता सिर्फ बड़े सितारों और शानदार बजट से तय नहीं होती। कहानी को पर्दे पर किस तरह पेश किया गया है और कलाकार अपने किरदार को कितना महसूस कर पा रहे हैं, इसका भी बड़ा असर पड़ता है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ और […]

Spread the love
Read More