मॉब लिंचिंगः भीड़ ने दलित युवक को पीट-पीट कर मार डाला

Untitled 1 copy 24
  • रायबरेली के ऊंचाहार की घटना, वीडियो भी सामने आया
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मृतक के घर पहुंचे,
  • राहुल ने X पर लिखा, ‘संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है, इंसाफ की जगह डर ने’

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। यूपी के रायबरेली जिले में लीचिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ऊंचाहार क्षेत्र के एक दलित युवक हरिओम पासवान की भीड़ ने पीट-पीट ने महज इसलिए हत्या कर दी कि उन्हें इसके चोर होने पर शक था। युवक को इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसके पूरे शरीर पर पिटाई के निशान थे। सिर पर गहरी चोट, छाती पर बेल्ट के निशान और पूरे शरीर पर नीले-काले दाग थे। शुरू में कहा गया था कि युवक ड्रोन चोर था। उसी दिन युवक को पीटने और उसकी लाश के वीडियो भी सामने आए थे। इसके बाद चार अक्टूबर को एक और वीडियो सामने आया, जिसमें मार खाते हुए युवक राहुल गांधी का नाम लेता है। इस पर भीड़ में से एक शख्स कहता है, यहां सब ‘बाबा’ वाले हैं। रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये घटना हमारे समाज, प्रशासन और सत्ताधारी शक्तियों की बढ़ती हुई संवेदनहीनता का दर्पण है।

 

राहुल ने मंगलवार को X पर लिखा- संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है, इंसाफ की जगह डर ने। लेकिन यह देश संविधान से चलेगा, भीड़ की सनक से नहीं। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है। मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। राहुल-खड़गे ने लिखा है, ‘देश में दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों पर अपराध की संख्या हद से ज्यादा बढ़ चुकी है। यह हिंसा सबसे अधिक उन्हीं पर होती है, जो वंचित हैं, बहुजन हैं, जिनकी न पर्याप्त हिस्सेदारी है, न प्रतिनिधित्व। चाहे हाथरस और उन्नाव में महिलाओं के खिलाफ अपराध हों या रायबरेली में हरिओम की हत्या।

कुछ समय पहले रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या हुई। मध्य प्रदेश में एक नेता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की अमानवीय घटना भी सामने आई। ओडिशा और मध्य प्रदेश में दलितों की निर्मम पिटाई हो या फिर हरियाणा के पहलू खान और उत्तर प्रदेश के अखलाक की हत्या। हर घटना हमारे समाज, प्रशासन और सत्ताधारी शक्तियों की बढ़ती हुई संवेदनहीनता का दर्पण है। इससे पहले मृतक के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फतेहपुर में उनके घर पहुंचे थे। अजय राय ने कहा था कि युवक को बेरहमी से मारा गया। राहुल जी का हर एक कार्यकर्ता, हर एक बब्बर शेर, पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हमारे नेता ने भी पीड़ित परिवार से बात की है। हम उन्हें न्याय दिलाएंगे। जो लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और लोगों को मार रहे हैं, वे किसी भी तरह बख्शे नहीं जाएंगे। बताते चलें कि रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव में 2 अक्टूबर को एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के शरीर पर पिटाई के निशान थे। सिर पर गहरी चोट, छाती पर बेल्ट के निशान और पूरे शरीर पर नीले-काले दाग थे।

पुलिस ने युवक का नाम हरिओम पुत्र गंगादीन (38) बताया था। वह फतेहपुर जिले के तरावती का पुरवा गांव का रहने वाला था। वह 1 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर ईश्वरदासपुर की ओर जा रहा था। तभी 24-25 गांववालों ने उसे पकड़ लिया। गांव वाले उससे पूछताछ करने लगे। हरिओम ने बताया कि वह पास के ही गांव में रहता है, लेकिन गांव वाले नहीं माने। इसके बाद उसे डंडे और बेल्ट से मारने-पीटने लगे। फिर उसे अधनंगा कर दिया। उसकी ही शर्ट से दोनों हाथ बांधे। उस पर डंडे-बेल्ट बरसाते रहे। अधमरा करने के बाद लोग उसे गांव के बाहर नहर किनारे ले गए थे। एक खंभे में बांधकर पीटा। युवक बार-बार कहता रहा कि मैं चोर नहीं हूं, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। पिटाई के बाद युवक को अधमरी हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया था।

Spread the love

Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More
Bank Holiday
Business homeslider National

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

Bank Holiday अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 26 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे। इन पांच […]

Spread the love
Read More