कफ सिरप का कहर जारी : 16 बच्चों की मौत, लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

Untitled 8 copy 5 scaled

लखनऊ ।  देश के कुछ राज्यों में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की आशंका के बाद उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। औषधि प्रशासन ने राज्यभर में इस सिरप की बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही सभी जिलों को आदेश जारी कर संबंधित बैच के नमूने राज्य औषधि प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने के निर्देश भी दिए है।

बताया गया है कि राज्य औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त दिनेश कुमार तिवारी ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित मेसर्स स्रेशन फार्मास्यूटिकल (निर्माता– नं.1 787, बेंगलुरु हाईवे, सुंगुवाचत्रम) द्वारा तैयार कोल्ड आरआईएएफ सिरप (बैच नं. SR -1-3, निर्माण मई 2025, बताया गया है कि  एक्सपायरी अप्रैल 2027 में डायथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) व एथिलीन ग्लाइकॉल जैसे विषैले रसायनों की मौजूदगी की आशंका जताई गई है। ये रसायन मानव शरीर के लिए अत्यंत खतरनाक हैं और इनका सेवन बच्चों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

ये भी पढ़े

नेपाल: मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ में 52 लोगों की मौत

सहायक आयुक्त ने सभी औषधि निरीक्षकों, औषधि विक्रेताओं और सरकारी व निजी अस्पतालों को आदेश दिया है कि उक्त बैच के कफ सिरप की बिक्री, वितरण और उपयोग को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और अस्पतालों में उपलब्ध स्टॉक के नमूने तत्काल लखनऊ स्थित राज्य औषधि प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजे जाएं। सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस सिरप की उपलब्धता की जांच करें, नमूने एकत्र करें और ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें।

ये भी पढ़े

उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

इसके साथ ही निर्माण प्रयोगशालाओं को भी सिरप में प्रयुक्त प्रोपलीन ग्लाइकॉल के नमूनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। दिनेश तिवारी ने कहा कि लखनऊ प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी उत्पादक और वितरक के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जांच पूरी होने तक उक्त बैच के कफ सिरप की बिक्री और उपयोग पूर्णतः बंद रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

Spread the love

Pahalgam
National

पहलगाम की बैसारन घाटी को मिली नई राह, 6.09 करोड़ रुपये से बनेगी मोटर योग्य सड़क

Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम की बैसारन घाटी में अब पर्यटकों की पहुंच आसान होने जा रही है। प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर बैसारन तक पहुंचने के लिए करीब 6.09 करोड़ रुपये की लागत से मोटर योग्य सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

CM पद छोड़ने की अटकलों पर फडणवीस का दो टूक जवाब, बोले- महाराष्ट्र की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा

New Delhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के बीच उनके मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। हालांकि, फडणवीस ने इन अटकलों को साफ तौर पर खारिज करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता महाराष्ट्र है और वह राज्य की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में किए गए इस बदलाव में डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा अमित मालवीय की भूमिका को […]

Spread the love
Read More