सुल्तानपुर जेल अधीक्षक को लगाई कड़ी फटकार

Sultanpur Jail
  • बंदी के इलाज में लापरवाही का मामला
  • जेल अधीक्षक व चिकित्सक कोर्ट में हुए तलब
  • बंदी के समुचित इलाज के लिए जेल अधीक्षक ने मांगा समय

लखनऊ/सुल्तानपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी दयाराम का सही ढंग से उपचार न होने से जुड़े मामले में शनिवार को प्रभारी जिला जज संतोष कुमार की अदालत में जेल अधीक्षक प्रांजल अरबिंद व सम्बंधित चिकित्सक व्यक्तिगत रूप से तलब हुए,जिन्होंने बंदी के उपचार के बारे में अपनी रिपोर्ट पेश किया। फिलहाल कोर्ट उनकी रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं दिखी और कड़ी फटकार लगाई। जेल अधीक्षक ने बंदी को उच्च मेडिकल संस्थान में भर्ती कराने व समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के लिए कोर्ट से समय की मांग किया। जिस पर अदालत ने उन्हें शीघ्र समुचित इलाज की व्यवस्था कराने का आदेश देते हुए आठ अक्टूबर को उपचार से जुड़े सभी रिकार्ड तलब किया है।

ये भी पढ़े

विभाग के मुखिया ने महिला बाबू का नाम काटकर DIG के मंसूबों पर फेरा पानी

चांदा थाना क्षेत्र के सुलतान शहीद- वैतीखुर्द के रहने वाले आरोपी दयाराम व उनके पुत्र राजेंद्र एवं अन्य के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर तीन सितम्बर 2024 को विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। मामले में आरोपी ससुर दयाराम जिला कारागार में निरुद्ध है,जिनके अधिवक्ता ने जिला जज की अदालत में अर्जी देकर गंभीर बीमारी से परेशान होने का तर्क रखते हुए उचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की मांग की थी। जेल से भेजी गई आख्या के मुताबिक आरोपी दयाराम को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़े

उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

मामले में बंदी दयाराम के इलाज व उसके स्वास्थ्य के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट न होने की बात पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने जेल अधीक्षक व संबंधित चिकित्सक को व्यक्तिगत रूप से तलब कर जवाब मांगा था,जिस पर जेल अधीक्षक व चिकित्सक शनिवार को हाजिर होकर कोर्ट को अपना स्पष्टीकरण पेश किया,लेकिन कोर्ट संतुष्ट नहीं दिखी। मामले की सुनवाई के दौरान बंदी की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ,फिलहाल अदालत ने बंदी की तबियत को लेकर सुनवाई करना जायज समझा और जेल अधीक्षक व अन्य से पुनः समुचित उपचार के लिए कड़ा आदेश जारी किया है।

Spread the love

Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

गोरखपुर में हाथ में तिरंगा लेकर निकले CM योगी और सांसद रवि किशन

बोले- घरों पर झंडा जरूर फहराएं तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान-योगी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur :  भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को नागरिक दायित्व से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक अमेरिकी नागरिक को उस समय हिरासत में लिया, जब वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बताया है। उसके पास से चीनी पासपोर्ट […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli 
homeslider Sports

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

Virat Kohli :  इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का जिक्र होते ही सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक दर्ज हैं। हालांकि, जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की होती है तो तस्वीर थोड़ी […]

Spread the love
Read More