दीवाली से पहले ही ठंड देगी दस्तक!

Untitled 3 copy 8

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। लगता है यूपी में इस बार दीवाली से मौसम ही ठंड दस्तक दे देगी। अक्टूबर की शुरूआत है औरपहले सप्ताह में ही प्रदेश का मौसम बदल चुका है। राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के से ही बारिश होती रही जो सवेरे तक जारी रही। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सात अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बौछारें पड़ने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़े

बरेली जा रहे सपा नेता जगह-जगह रोके गए, कोई नजरबंद तो कहीं रास्ता बंद

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में बादल गरजने और बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, कासगंज और एटा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बरसात के आसार हैं।

ये भी पढ़े

‘बुलडोजर चलाना मतलब कानून तोड़ना’

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कि प्रदेश के तापमान में गिरावट का कारण बनेंगी। इस दौरान हल्की ठंड का एहसास भी होने की संभावना है, खासकर सुबह और शाम के समय।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश, दक्षिण में भारी बारिश Delhi : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच मंगलवार को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

Flydubai विमान हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को बताया संभावित जिम्मेदार

Flydubai फ्लाइट हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘पर्सनली मानता हूं ईरान जिम्मेदार’ American : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Flydubai की एक फ्लाइट में हुए सनसनीखेज हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वह व्यक्तिगत तौर पर मानते हैं कि इस घटना के पीछे ईरान की भूमिका हो सकती […]

Spread the love
Read More