असम और बंगाल से भूटान के लिए चलेंगी ट्रेन, व्यापार-पर्यटन को लगेंगे पंख

 शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत और भूटान जल्द ही इतिहास रचने जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच रेलवे संपर्क स्थापित करने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते के तहत दोनों देशों के बीच पहली रेल लाइन बिछाई जाएगी, जो असम के कोकराझार जिले को भूटान के गेलफू शहर से जोड़ेगी। इसके अलावा बनारहाट-समत्से लाइन पर भी काम होगा, जो कि पश्चिम बंगाल को भूटान से जोड़ेगी। यह कदम भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को मजबूत करने के साथ ही व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

भूटान के विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन भारत दौरे पर हैं और उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष विक्रम मिसरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सोमवार को इन प्रोजेक्ट्स को अंतिम रूप दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा इस दौरान विदेश सचिवों ने द्विपक्षीय वार्ताओं के संपूर्ण परिदृश्य की समीक्षा की और सहयोग के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर ध्यान दिया। विशेष रूप से, उन्होंने 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना की सभी छह इकाइयों के सफलतापूर्वक चालू होने का स्वागत किया, जो ऊर्जा साझेदारी पर भारत-भूटान संयुक्त दृष्टिकोण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विदेश मंत्रालय ने 29 सितंबर को एक बयान में कहा भारत और भूटान इस समझौता ज्ञापन में कोकराझार और गेलेफू तथा बनारहाट और समत्से को जोड़ने वाले पहले सीमा-पार रेल संपर्क की स्थापना की परिकल्पना की गई है। ये परियोजनाएं दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के हमारे व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं और इससे आर्थिक एवं लोगों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं में 4033 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है, जिसके तहत कुल 89 किलोमीटर का रेलवे नेटवर्क तैयार होगा। प्रोजेक्ट के वित्तीय पक्ष की बात करें तो रेल मंत्रालय भारतीय पक्ष के कार्यों के लिए निवेश करेगा, जबकि भारत सरकार, विदेश मंत्रालय के माध्यम से भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत भूटानी हिस्से का समर्थन करेगी। भारत भूटान का प्रमुख व्यापारिक साझेदार है और ये रेल परियोजनाएं संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देते हुए आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेंगी। वहीं दूसरी ओर भूटान में भारतीय राजदूत संदीप आर्य ने भूटानी प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात की और नए प्रोजेक्ट्स के संचालन पर चर्चा की। थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास ने 30 सितंबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा हम भारत और भूटान के बीच विशेष मित्रता और सहयोग को मजबूत करने तथा हमारे बीच चल रही विभिन्न पहलों और सहयोगात्मक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके गर्मजोशी भरे और स्नेहपूर्ण समर्थन की सराहना करते हैं।

Business homeslider International

ईरान युद्ध का असर: मजबूत अर्थव्यवस्था, लेकिन कमजोर प्रबंधन ने बढ़ाई चिंता

नया लुक डेस्क  ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमराई नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात ने आर्थिक प्रबंधन की खामियों को उजागर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति की गंभीरता की ओर इशारा करते रहे हैं, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हालिया बयान इससे अलग तस्वीर पेश करता […]

Read More
Business

भारत में फिर पहुंचा ईरान का कच्चा तेल, सात साल बाद आई 40 लाख बैरल की सप्लाई

करीब सात साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में ईरानी कच्चे तेल की वापसी हुई है। दो बड़े टैंकरों के जरिए करीब 40 लाख बैरल तेल भारतीय तटों तक पहुंचा है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में नई हलचल देखी जा रही है। पहला टैंकर ‘फेलिसिटी’ गुजरात के सिक्का तट के पास पहुंचा है, जबकि दूसरा […]

Read More
Business

US डॉलर के मुकाबले सबसे मजबूत कौन? खाड़ी देशों की करेंसी में कुवैती दिनार सबसे आगे

खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था हमेशा से मजबूत मानी जाती रही है, खासकर तेल निर्यात के कारण। इन देशों की मुद्राएं भी वैश्विक बाजार में काफी अहम भूमिका निभाती हैं। अगर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इनकी वैल्यू को देखा जाए, तो कई दिलचस्प तथ्य सामने आते हैं। सबसे पहले बात करें सऊदी अरब की, तो यहां की […]

Read More