तमिलनाडु में बड़ी घटनाः एक्टर के कार्यक्रम में भगदड़ 31 से ज्यादा की मौत

Untitled 10 copy 13
  • कुल 16 महिलाएँ, नौ पुरुष और छह बच्चों के मौत की आ रही है खबर
  • एक्टर विजय अपनी पार्टी TVK का कर रहे थे कार्यक्रम, तभी भीड़ हुई बेकाबू

नया लुक ब्यूरो

चेन्नई। यह खबर दक्षिण से आ रही है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु में एक्टर विजय के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गया। खबर है कि इस भगदड़ में करीब 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि एक्टर विजय अपनी पार्टी टीवीके की रैली कर रहे थे। हताहत होने वालों में महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक स्थानीय करूर जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मंत्री एम. सुब्रमण्यम का ने कहा है कि भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई है, 40 से ज्यादा घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है घायलों की हालत स्थिर है। भगदड़ में जिन 31 लोगों की मौत हुई है उनमें 16 महिलाएं, नौ पुरुष और छह बच्चे शामिल हैं।

ये भी पढ़े

आई लव मोहम्मद की हकीकत और साज़िशों का सच

तमिलनाडु के CM स्टालिन कल भगदड़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने करुर जाएंगे। उन्होंने हेल्थ मिनिस्टर और कलक्टर को राहत बचाव में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों ने कहा कि तीन बच्चे अभी भी गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में हैं और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्थिति पर नजर रखते हुए तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़े

झांसी जेल में चल रहा फर्जी हवालाती वारंट का खेल!

उनके निर्देशों पर मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी और सुब्रमण्यम बचाव, चिकित्सा देखभाल और भीड़ नियंत्रण उपायों की निगरानी के लिए करूर पहुंचे हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डेविडसन देवसिरवथम ने भी पुलिस की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करूर जिले का दौरा किया। बाद में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई और भीड़ तितर-बितर हो गई, लेकिन ऐसे हाई-प्रोफाइल राजनीतिक आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पर्याप्तता पर सवाल उठ रहे हैं। टीवीके ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़े

बरेली दंगा यानी मौलाना तौकीर का भड़काऊ एजेंडा, योगी की पुलिस ने डाल दिया डंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है.. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। वहीं बेशर्म एक्टर मारे गए लोगों के परिजनों का हाल लिए बगैर चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई लौट गया, जबकि करूर में चारों ओर कोहराम मचा हुआ है।

Spread the love

India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
International National

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

शाश्वत तिवारी Kathmandu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नेपाल के जमीनी स्तर के विकास में एक और बड़ा योगदान दिया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा स्थानीय निकायों के बीच आठ ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More