झांसी जेल में चल रहा फर्जी हवालाती वारंट का खेल! 50 हजार देकर जेल में ही तैयार हो रहा वारंट

Untitled 9 copy 21
  • अवैध वसूली और उत्पीड़न से अजिज आए बंदियों ने की डीजी से शिकायत
  • धन उगाही करने वाले कैदियों को रोकने के लिए तैयार किया नया फार्मूला
  • सिद्धदोष कैदियों के जेल स्थानांतरण का मामला

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। झांसी जेल में अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधीक्षक और जेलर सजायाफ्ता बंदियों को जेल स्थानांतरित नहीं किए जाने के लिए एक नया फार्मूला इजाद किया है। जेल प्रशासन के अधिकारियों के लिए अवैध वसूली करने वाले सिद्धदोष बंदियों को महानिदेशक कारागार के निर्देश के बाद भी केंद्रीय कारागार स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। अधीक्षक और जेलर की अवैध वसूली से जेल के बंदी त्रस्त है। इस सच का खुलासा बंदियों की ओर से महानिदेशक कारागार को भेजे गए शिकायती पत्र से हुआ है। उधर कारागार मंत्री समेत विभाग के आला अफसर इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

ये भी पढ़े

आई लव मोहम्मद की हकीकत और साज़िशों का सच

महानिदेशक कारागार को भेजे गए पत्र में बंदियों का आरोप है कि झांसी मंडलीय कारागार के अधीक्षक विनोद कुमार सोनी और जेलर अंजनी कुमार गुप्ता ने आतंक मचा रखा है। अधीक्षक ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी तेजसिंह पुत्र श्रीपत और अजय सोनी पुत्र नवल किशोर को फर्जी हवालाती वारंट बनाकर जेल में रोक रखा है। जिससे उक्त कैदियों को केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित न किया जा सके। वर्तमान में कैदी तेजसिंह जेलर अंजनी कुमार गुप्ता का राइटर है और जेल में अवैध वसूली का कार्य करता है। फर्जी हवालाती वारंट के सहारे जेल में रुके कैदी अमित सोनी को अधीक्षक ने हवालात का राइटर बना है और वह अधीक्षक और जेलर के लिए बंदियों से धन उगाही करता है। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर व आर्थिक रूप से मज़बूत बंदी जो न्यायालय जाते हैं उनके वारंट पर पेशी की तिथि अंकित न होने पर भी उन्हें फर्जी तलबी जिसमें न्यायाधीश के हस्ताक्षर न होने के बाद भी उनको बाहर तारीख पर भेजा जाता है जहां बंदी जेल से बाहर जाकर मौज मस्ती करते है तथा कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम भी दे सकते है।

ये भी पढ़े

30 लाख खर्च के बाद भी बारिश के पानी से नहा रहे कैदी

शिकायत में कहा गया है कि केंद्रीय कारागार जाने वाले बंदियों की सूची अधीक्षक विनोद कुमार सोनी और जेल अंजनी कुमार गुप्ता तथा हवालात का राइटर कैदी अमित सोनी और जेलर का राइटर तेजसिंह मिलकर तैयार करते है। जो बंदी मोटी रकम देता है उसको रोक लिया जाता है नहीं देने वालों को स्थानांतरित कर दिया जाता है। अधीक्षक के तानाशाही रवैए और उत्पीड़न से अजिज आकर कई बंदी जेल के अंदर आत्महत्या तक कर चुके हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार सोनी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इनकी जहां जहां तैनाती रही है वहां वह विवादित रहे है और दंडित भी किए गए हैं। पत्र में महानिदेशक कारागार से झांसी जेल में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने को विवश होगा। इस संबंध में जब कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा।

ये भी पढ़े

‘आई लव’ को लेकर मुस्लिम धर्मगुरूओं में मतभेद 

झांसी में भी हो सकती हमीरपुर जेल जैसी घटना

झांसी मंडलीय कारागार में भी हमीरपुर जेल जैसी घटना कभी भी हो सकती है। परिक्षेत्र डीआईजी को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि अवैध वसूली और उत्पीड़न को लेकर अधीक्षक और जेलर बंदियों के साथ लगातार अत्याचार कर रहे हैं। बीते दिनों अवैध वसूली को लेकर बंदी दीपक बटलर और पंकज अग्रवाल की आए दिन जमकर पिटाई की जा रही है। इनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इन बंदियों को तन्हाई बैरेक में डाल दिया जाता है। पीड़ित बंदियों के परिजनों ने कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर दोषियों की खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि जेल में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हमीरपुर जेल में अधिकारियों के इशारे पर एक बंदी की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेलर समेत कई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

Spread the love

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

यूपी में एग्रीगेटर नीति 2026 लागू, यात्रियों-ड्राइवरों के लिए नए मानक तय आवेदन से लाइसेंस तक स्पष्ट नियम, सुरक्षा जमा से कंपनियों की जवाबदेही तय ऐप आधारित यात्री परिवहन के साथ डिलीवरी-लॉजिस्टिक सेवाएं भी दायरे में ड्राइवरों के हित के लिए पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस Lucknow:  योगी […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More