23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, पिता को लेने पहुंचे बेटे, समर्थकों में उत्साह

Untitled 11 copy 10

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। जिला कारागार से 23 माह बाद मंगलवार करीब 12:20 बजे आजम खां रिहा हो गए हैं। जिला कारागार से दो गाड़ियां बाहर आई हैं। एक गाड़ी में आजम खां चार लोगों के साथ बैठे हैं। इनमें उनके पुत्र अदीब, अब्दुल्ला, उनके प्रतिनिधि व दो अन्य लोग हैं। दूसरी गाड़ी में आजम खां का सामान है। यह वही सामान है, जो उनके साथ कारागार में था। इनमें उनकी किताबें, कपड़े व अन्य सामान शामिल है।

ये भी पढ़े

ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन

LIU ड्रोन टीम व PAC रही मुस्तैद

बता दें कि आजम खां की रिहाई को लेकर मंगलवार सुबह से ही LIU की टीमें, ड्रोन टीम व PAC के जवान मुस्तैद रहे। ASP उत्तरी आलोक सिंह, प्रशिक्षु IPS विनायक भोंसले, यातायात निरीक्षक फरीद अहमद व करीब आठ थानों की फोर्स मौजूद रही। जिला कारागार के सामने ओवर ब्रिज पर भी खड़े लोगों को पुलिस हटाती नजर आई। इसके पहले, रामपुर MP MLA कोर्ट में जुर्माना जमा होने के बाद आधिकारिक मेल जिला कारागार सीतापुर पहुंची। जिला कारागार ई मेल पहुंचने के बाद आजम खां रिहा हुए। तीन-तीन हजार के दो जुर्माने कोर्ट में जमा हुए।

बता दें कि आजम की रिहाई की खबर सुनकर मंगलवार सुबह पाँच बजे से ही समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल वर्मा, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर से आए आजम खां के समर्थक जुटने लगे। दिन चढ़ने के साथ जिला कारागार के बाहर कार्यकर्ताओ की भीड़ बढ़ी तो एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के साथ शहर कोतवाली, रामकोट, खैराबाद, बिसवां, सकरन व अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई। इसी बीच सुबह करीब सवा सात बजे आजम खां के बेटे अदीब खां जिला कारागार पहुंचे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह जेल से बाहर निकले। उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। वह सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर चले गए।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

आजम खां के ऊपर दर्ज हैं 104 केस

आजम खां के ऊपर कुल 104 केस दर्ज हैं। इसमे रामपुर में 93 मामले।दर्ज हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। आज उनकी रिहाई होगी।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

Spread the love

Kanpur Fake Degree News
Uttar Pradesh

कानपुर में नकली डिग्री फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारत से यूके तक फैला था जाल

Kanpur Fake Degree News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है जिसने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कानपुर पुलिस, एसआईटी और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है जो पिछले 13 वर्षों से फर्जी डिग्री, […]

Spread the love
Read More
Ben Stokes
homeslider Sports

टेस्ट जीत के बाद विवाद में घिरे स्टोक्स, क्रिकेट जगत में मची हलचल

Ben Stokes इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। जीत के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन  जश्न मनाने के लिए एक नाइटक्लब पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान क्लब में मौजूद कुछ लोगों के […]

Spread the love
Read More
Hardik Pandya
homeslider Sports

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या… टीम इंडिया को बड़ा झटका

Hardik Pandya भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या  चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली  भी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हार्दिक की […]

Spread the love
Read More